X
X

Fact Check: मलाइका अरोड़ा की छुट्टियों की पुरानी तस्वीरों को मालदीव विवाद से जोड़कर किया जा रहा शेयर

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि मलाइका अरोड़ा की वायरल तस्वीरों को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह तस्वीर हाल-फिलहाल की नहीं, बल्कि साल 2022 की हैं और तुर्किये की हैं। 

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। भारत विरोधी बयान के बाद भारत-मालदीव के बीच काफी विवाद देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर  नेताओं से लेकर सेलिब्रिटीज ने पोस्ट कर मालदीव की जगह लक्षद्वीप में छुट्टियां बिताने की बातें कही थी। इसी से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि विवाद के बाद मलाइका अरोड़ा लक्षद्वीप की जगह मालदीव में जाकर अपनी छुट्टियां बिता रही हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल तस्वीरों को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह तस्वीर हाल-फिलहाल की नहीं, बल्कि साल 2022 की हैं और तुर्किये की हैं। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘प्रेमपाल नन्हें भैया विजय’ ने 5 फरवरी 2024 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “मलाइका अरोड़ा खान ने देशद्रोहीयों की तरह मालदीव न जाकर लक्षद्वीप जाकर अपनी छुट्टियां बिता रही हैं ऐसे देशभक्त नायक नायिकाओं को दिल से सैल्यूट।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी रिपोर्ट न्यूज 18 की आधिकारिक वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 5 जून 2022 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, वायरल तस्वीरें मलाइका अरोड़ा की तुर्किये में मनाई गई छुट्टियों की है। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने मलाइका के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। हमें वायरल तस्वीरें 5 जून 2022 को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड हुई मिली। यहां पर भी तस्वीरों को तुर्किये का बताया गया है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट के सीनियर जर्नलिस्ट पराग छापेकर से बातचीत की।  उन्होंने दावे को भ्रामक और तस्वीरों को पुराना बताया है।

अंत में हमने पोस्ट को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 5 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया हुआ है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि मलाइका अरोड़ा की वायरल तस्वीरों को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह तस्वीर हाल-फिलहाल की नहीं, बल्कि साल 2022 की हैं और तुर्किये की हैं। 

  • Claim Review : मालदीव में छुट्टियां मनाती मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर ‘प्रेमपाल नन्हें भैया विजय’
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later