X
X

Fact Check : वीडियो गेम की एक क्लिप को असली प्लेन क्रैश बताकर किया गया वायरल

विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। वायरल वीडियो क्लिप किसी वास्तविक प्लेन क्रैश का नहीं, बल्कि वीडियो गेम का फुटेज है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक हवाई जहाज से गिरते आदमी को देखा जा सकता है, जिसके बाद यह हवाई जहाज भी पानी में गिर जाता है। पोस्ट को शेयर कर इस वीडियो के असली घटना होने का दावा किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। पड़ताल में दावा गलत निकला। वायरल वीडियो क्लिप किसी वास्तविक घटना की  नहीं, बल्कि वीडियो गेम की  फुटेज है।

क्या है वायरल?

इंस्टाग्राम यूजर satnam___waheguru’  (सतनाम वाहेगुरु ) ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को 5 फरवरी को शेयर करते हुए लिखा है, “हवाई जहाज से गिरा आदमी LossAntos Waheguruji A – जय हिन्द ”

पड़ताल

वायरल वीडियो के साथ किये गए कई कमेंट्स में इस वीडियो को GTA 5 क्लिप बताया गया है। ढूंढ़ने पर हमें पता चला GTA एक वीडियो गेम है।

वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल लेंस करने पर यह वीडियो क्लिप यूट्यूब चैनल GTA videos by Arm Niko  पर 13 दिसंबर 2023 को अपलोड मिला।  वीडियो के साथ में लिखा था- “This is a gaming video, which I made in GTA 5 game GTA 5 mods list below: NaturalVision Evolved (GTA 5 graphics mod) author YouTube channel – https://www.youtube.com/@worst GTA 5 Plane mod (Airbus A319) – https://www.gta5-mods.com/vehicles/airbus-a319-111-a319neo  (यह एक गेमिंग वीडियो है, जिसे मैंने GTA 5 गेम GTA 5 मॉड्स की नीचे दी गई सूची में बनाया है: नेचुरलविज़न इवॉल्व्ड (GTA 5 ग्राफ़िक्स मॉड) लेखक यूट्यूब चैनल – https://www.youtube.com/@worst GTA 5 प्लेन मॉड (एयरबस A319) ) – https://www.gta5-mods.com/vehicles/airbus-a319-111-a319neo)”

हमें यह वीडियो और भी कई यूट्यूब चैनल्स पर इसी डिस्क्रिप्शन के साथ मिला कि यह GTA 5 गेम की एक क्लिप है।

वायरल वीडियो क्लिप को लेकर हमने गेमिंग इन्फ्लुएंसर और डायनेमो गेम्स के फाउंडर अनीश जैन से संपर्क साधा। उन्होंने बताया कि वायरल क्लिप एक सिमुलेशन क्लिप है, जिसे GTA 5 गेम के दौरान रिकॉर्ड किया गया है।

आपको बता दें ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 5 एक 2013 एक्शन-एडवेंचर गेम है, जिसे रॉकस्टार नॉर्थ द्वारा विकसित और रॉकस्टार गेम्स द्वारा प्रकाशित किया गया है।  

वायरल वीडियो को शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर satnam___waheguru’  (सतनाम वाहेगुरु ) को करीब 70 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। वायरल वीडियो क्लिप किसी वास्तविक प्लेन क्रैश का नहीं, बल्कि वीडियो गेम का फुटेज है।

  • Claim Review : हवाई जहाज से गिरा आदमी
  • Claimed By : इंस्टाग्राम यूजर satnam___waheguru’
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later