X
X

Fact Check: हैदराबाद के पुराने वीडियो को मुंबई में हुई झड़प के बाद पुलिस कार्रवाई का बताया जा रहा

हैदराबाद में डेढ़ साल पहले हुई पुलिस कार्रवाई के वीडियो को मुंबई का बताकर शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो का मुंबई के मीरा रोड मामले से कोई संबंध नहीं है।

Mumbai Mira Raod Case

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। मुंबई के मीरा रोड पर हुई हिंसा से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस को कुछ लोगों की धरपकड़ करते हए देखा जा सकता है। वीडियो को मीरा रोड हैशटैग के साथ  शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि झड़प के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि मुंबई के मीरा रोड पर हुई झड़प के आरोपियों की धरपकड़ के नाम पर हैदराबाद का पुराना वीडियो शेयर किया जा रहा है। दरअसल, अगस्‍त 2022 में  भाजपा नेता राजा सिंह को जमानत मिलने पर हैदराबाद में कई जगह प्रदर्शन हुए थे। इस मामले में पुलिस ने पत्‍थरबाजी के आरोप में कुछ युवकों को हिरासत में लिया था। वायरल वीडियो उसी धरपकड़ का है।    

क्‍या है वायरल पोस्‍ट

एक्‍स यूजर ‘हम लोग We The People’ ने 24 जनवरी को इस वीडियो को मीरा रोड हैशटैग के साथ पोस्‍ट (आर्काइव लिंक) किया।

https://twitter.com/ajaychauhan41/status/1750147698119020689

फेसबुक यूजर Namo Warriors Pune ने भी इस वीडियो (आर्काइव लिंक) को मीरा रोड मामले से जोड़कर शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले मुंबई में मीरा रोड पर हुई झड़प के बारे में कीवर्ड से सर्च किया। 24 जनवरी 2024 को एबीपी लाइव की वेबसाइट पर समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से लिखा है, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रविवार रात को मुंबई से सटे मीरा भायंदर इलाके में वाहन रैली निकाली गई थी। इसमें शामिल लोगों पर एक समूह ने कथित हमला कर दिया था। इस मामले में 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि नया नगर से रैली निकालते समय दो समुदायों के लोगों में झड़प हो गई थी।”

इसके बाद हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम निकालकर उनको गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। 26 अगस्‍त 2022 को Bh news (आर्काइव लिंक) नाम के फेसबुक पेज पर अपलोड वीडियो में वायरल क्लिप को देखा जा सकता है। इसमें इस वीडियो को हैदराबाद के शालीबंदा क्षेत्र का बताया गया है।

25 अगस्‍त 2022 को द न्‍यूज मिनट के यूट्यूब चैनल पर इस मामले से संबंधित वीडियो न्‍यूज को देखा जा सकता है। इसमें वायरल वीडियो के कुछ हिस्‍सों को भी दिखाया गया है। वीडियो न्‍यूज में बताया गया है कि पैगंबर मोहम्‍मद पर टिप्‍पणी करने पर भाजपा नेता राजा सिंह को 22 अगस्‍त को गिरफ्तार कर लिया गया। उसी दिन उनको जमानत मिल गई। इसके बाद हैदराबाद के पुराने शहर में प्रदर्शन शुरू हो गए। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। रात में पुलिस ने पथराव करने के आरोप में कुछ युवकों को हिरासत में लिया था।    

इससे पहले यह वीडियो उत्‍तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई का बताकर शेयर किया जा चुका है। तब विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी जांच के दौरान टीवी9 हैदराबाद के क्राइम रिपोर्टर मोहम्मद नूर को वायरल वीडियो भेजा था। उन्होंने इसे हैदराबाद में हुई पुलिस कार्रवाई का बताया था।

वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले एक्‍स यूजर पहले भी कई भ्रामक व फर्जी पोस्‍ट शेयर कर चुके हैं, जिनकी जांच विश्‍वास न्‍यूज ने की थी।

निष्कर्ष: हैदराबाद में डेढ़ साल पहले हुई पुलिस कार्रवाई के वीडियो को मुंबई का बताकर शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो का मुंबई के मीरा रोड मामले से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : वायरल वीडियो मुंबई मीरा रोड हिंसा के आरोपियों की धरपकड़ का है।
  • Claimed By : X User- हम लोग We The People
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later