X
X

Fact Check: एमपी के उप-मुख्यमंत्री के तलवारबाजी के वीडियो को राजस्थान के सीएम की बताकर किया जा रहा शेयर

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो में नजर आ रहे शख्स मध्य प्रदेश (एमपी) के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा हैं। साल 2022 में जगदीश देवड़ा प्राचीन रामदेव मंदिर के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अखाड़े में तलवार लेकर कलाबाजी दिखाई थी।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Dec 15, 2023 at 02:11 PM
  • Updated: Dec 15, 2023 at 03:31 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर तलवार के साथ कलाबाजी करते हुए एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कलाबाजी करते नजर आ रहे शख्स राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में नजर आ रहे शख्स मध्य प्रदेश (एमपी) के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा हैं। साल 2022 में जगदीश देवड़ा प्राचीन रामदेव मंदिर के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अखाड़े में तलवार लेकर कलाबाजी कर दिखाई थी।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘राजेश पण्डित’ने 14 दिसंबर 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,  “भजनलाल जी भी कम नहीं। मध्यप्रदेश में तलवारबाज मुख्यमंत्री..राजस्थान में भी तलवारबाज मुख्यमंत्री …अब सलवार वालों की खैर नहीं।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

https://twitter.com/DilipKu24388061/status/1734946600211148890

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी रिपोर्ट नईदुनिया  की आधिकारिक वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 29 अगस्त 2022 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मंदसौर के मल्हारगढ़ नगर में प्राचीन रामदेव मंदिर में बाबा रामदेवजी का धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया था और शोभायात्रा निकाली गई थी। इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता जगदीश देवदा (देवड़ा) शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान देवराचौक में अखाड़े  में कलाकारों को करतब करता देखा, वो खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर उतकर उन्होंने भी तलवार लेकर करतब करना शुरू कर दिया।

पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो न्यूज 24 एमपी और छत्तीसगढ़ के अधिकार यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ मिला। वीडियो को 29 अगस्त 2022 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो उप मुख्यमंत्री जगदीश देवदा (देवड़ा) का हैं।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालने पर हमें वायरल वीडियो उनके एक्स अकाउंट पर मिला। उन्होंने 29 अगस्त 2022 को वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “मल्हारगढ़ में बाबा रामदेव जी के मेले में।”

अधिक जानकारी के लिए हमने नईदुनिया  के मध्य प्रदेश के ब्यूरो चीफ धनंजय प्रताप सिंह से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “वायरल वीडियो उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का हैं और काफी पुराना है।”

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर को 6.2 हजार लोग फॉलो करते हैं। प्रोफाइल पर यूजर ने खुद को हरियाणा का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो में नजर आ रहे शख्स मध्य प्रदेश (एमपी) के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा हैं। साल 2022 में जगदीश देवड़ा प्राचीन रामदेव मंदिर के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अखाड़े में तलवार लेकर कलाबाजी दिखाई थी।

  • Claim Review : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल तलवारबाजी करते हुए।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर ‘राजेश पण्डित’
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later