X
X

Fact Check: सलमान खान के बागेश्वर धाम पहुंचने का फर्जी दावा किया जा रहा है वायरल

सलमान खान के बागेश्वर धाम जाने को लेकर वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। एडिटेड वीडियो को बागेश्वर धाम का बताकर वायरल किया जा रहा है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Dec 7, 2023 at 05:09 PM
  • Updated: Dec 8, 2023 at 12:30 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सलमान और शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख को अपने परिवार के साथ पूजा करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, सलमान खान भी पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि सलमान खान बागेश्वर धाम पहुंचे हैं।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा फर्जी निकला। शाहरुख और सलमान खान बागेश्वर धाम नहीं गए हैं। वीडियो को एडिट कर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर ने बिहारी अनऑफ़िशियल (Bihari unofficial) ने 7 दिसंबर को वीडियो शेयर करते किया है और लिखा है,”बागेश्वर धाम पहुंचे सलमान खान।”

वायरल पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल हमने संबंधित कीवर्ड से की। हमें वीडियो कई जगह अपलोड मिला। पर यहां इसे बागेश्वर धाम का नहीं, बल्कि गणेश उत्सव  का बताया गया है। न्यूज नेशन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट मिली। 20 सितंबर 2023 को अपलोड रिपोर्ट में बताया गया, शाहरुख और सलमान खान दोनों ही मुकेश अंबानी के घर गणेश उत्सव के लिए पहुंचे थे। रिपोर्ट में वायरल वीडियो के हिस्से को एक मिनट 55 सेकंड से लेकर दो मिनट 10 सेकंड के बीच में देखा जा सकता है।

वीडियो को बोल्डस्काय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है। 20 सितंबर 2023 को अपलोड वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, वीडियो अंबानी हाउस में हुई गणेश चतुर्थी की पूजा का है। जिसमें पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शामिल हुई थी। इस दौरान कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें शाहरुख और सलमान का वीडियो भी था।

सर्च के दौरान हमें वीडियो से जुड़ी न्यूज रिपोर्ट बॉलीवुड लाइफ की वेबसाइट पर मिली। 20 सितंबर 2023 को प्रकाशित खबर के अनुसार, “सलमान खान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मुकेश अंबानी के घर पर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में सलमान खान भगवान गणेश की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।”

अधिक जानकारी के लिए हमने नईदुनिया के छतरपुर के ब्यूरो चीफ भरत शर्मा से संपर्क किया। उनका कहना है कि वायरल दावा पूरी तरह से गलत है। सलमान और शाहरुख़ यहां नहीं आये हैं।

पहले भी समान दावे से जुड़ा सलमान और शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल किया गया। जिसकी जांच विश्वास न्यूज ने की थी। आप फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ सकते हैं ।

अंत में हमने एडिटेड वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की जांच की। पता चला कि यूजर को फेसबुक पर करीब 2 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: सलमान खान के बागेश्वर धाम जाने को लेकर वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। एडिटेड वीडियो को बागेश्वर धाम का बताकर वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : बागेश्वर धाम पहुंचे सलमान खान।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर ने- Bihari unofficial
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later