X
X

Fact Check: तुर्किये में आये भूकंप के वीडियो को फिलिस्तीन का बताकर किया जा रहा है वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो फरवरी 2023 में तुर्किये में आए भूकंप के बाद का है। इस वीडियो का इजरायल-हमास संघर्ष से कोई संबंध नहीं है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। इजरायल-हमास संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह युद्ध के बीच फिलिस्तीन का नजारा है। वीडियो में ध्वस्त इमारतों का एरियल दृश्य देखा जा सकता है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा वीडियो  इजरायल-हमास संघर्ष से संबंधित नहीं है, बल्कि यह फरवरी 2023 में तुर्किये में आए  भूकंप के बाद का वीडियो है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर Noushi Akhtar (नौशी अख्तर)’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को 2 नवंबर को शेयर करते हुए लिखा है, “Last day of war #palestine”

सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

पड़ताल

वायरल वीडियो में कई बहुमंजिली इमारतों को ध्वस्त होते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें  इस वीडियो का एक स्क्रीनशॉट न्यूज डॉट माइसेल्डन डॉट कॉम की 20 फरवरी 2023 की एक खबर में मिला। खबर के अनुसार, यह तस्वीर तुर्किये  में आए  भूकंप के बाद की है।

हमें यह वीडियो कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स पर फरवरी 2023 में अपलोडेड मिला। यहाँ भी इसे तुर्किये  में आए  भूकंप के बाद का दृश्य बताया गया।

हमने इस विषय में तुर्किये  को कवर करने वाले कनाडा बेस्ड पत्रकार निक एशडाउन से संपर्क साधा।  निक ने हमें बताया, “यह वीडियो तुर्किये  में आये भूकंप के बाद का है, जब देश को भरी तबाही का सामना करना पड़ा था। यह वीडियो Hatay (हटे) का है, जहाँ सबसे ज़्यादा तबाही मची थी।”

वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर Noushi Akhtar (नौशी अख्तर) को इंस्टाग्राम पर पांच हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।  

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो फरवरी 2023 में तुर्किये में आए भूकंप के बाद का है। इस वीडियो का इजरायल-हमास संघर्ष से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : Video from Palestin amid ongoing Hamas Israel war
  • Claimed By : FB User Noushi Akhtar
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later