X
X

पूरा सच : पीएम मोदी ने बच्‍ची से नहीं कहा, ‘राहुल गांधी पप्‍पू है’

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Nov 15, 2018 at 02:25 PM
  • Updated: Feb 18, 2019 at 01:35 PM

नई दिल्‍ली (आशीष महर्षि)। सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बच्‍ची को गोद में लेकर उसे राहुल गांधी पप्‍पू है, बोलने को कह रहे हैं। वीडियो की सच्‍चाई जानना हमारे लिए जरूरी था। हमारी जांच में पाया गया है कि इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके गलत संदर्भ में प्रचारित किया जा रहा है। राहुल गांधी पप्‍पू है, आवाज को अलग से वीडियो में जोड़ी गई है। हमने इस वीडियो की सच्‍चाई जानने के लिए इसकी पड़ताल की।

पड़ताल

वीडियो में एक ढाई साल की बच्ची को प्रधानमंत्री मंच पर लाते हैं। मोदी बच्‍ची से बोलते हैं – बोलो बेटा, बोलो बोलो। बच्‍ची कहती है – राहुल गांधी पप्पू है।
हमने वीडियो में से एक फ्रेम काटकर गूगल की रिवर्स इमेज में सर्च किया तो हमें कई लिंक मिले। एक लिंक हमें ये मिला –

इस वीडियो ने सच्‍चाई सामने ला दी। 17 सितंबर 2016 को अपलोड इस वीडियो से हमें पता लगा है कि नवसारी में मोदी एक बच्‍ची को रामायण सुनाने को बोल रहे हैं। अब हमने अपनी जांच को आगे बढ़ाया। गूगल में हमने modi with child girl in navsari सर्च किया तो हमें न्‍यूज नेशन का एक लिंक मिला। खबर से हमें पता चला कि 17 सितंबर 2016 को नवसारी में एक कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी ने बच्‍ची को रामायण सुनाने को कहा था। यहां हमें ANI का भी एक Tweet मिला।

हमारी तहकीकात में ये वीडियो गलत निकला। वीडियो से छेड़छाड़ करके मोदी की गलत छवि लोगों के सामने पेश की गई। अगर पाठक चाहें तो ऊपर बताई गई प्रक्रिया से खुद भी इस वीडियो की सच्चाई को जांच सकते हैं।

पूरा सच जानें…सब को बताएं 

सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। ईमेल कर सकते हैं। वॉट्सऐप (नंबर- 92052 70923) के माध्यम से सूचना दे सकते हैं।

  • Claim Review : दावा किया जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बच्‍ची को गोद में लेकर उसे राहुल गांधी पप्‍पू है, बोलने को कह रहे हैं
  • Claimed By : PappuGiri पप्पूगिरी
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later