X
X

Fact Check: मां दुर्गा की मूर्ति के सामने खड़ीं ममता बनर्जी की तस्वीर तीन साल पुरानी है, वायरल दावा भ्रामक

नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की मूर्ति के सामने खड़ीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की तस्वीर करीब तीन साल पुरानी है। बेहला नूतन दल ने 2020 में कोरोना की वजह से मां दुर्गा की इस तरह की मूर्ति सजाई थी, जिससे वह लोगों को आशीर्वाद दे सकें। अगले साल की तस्वीर में मां दुर्गा के हाथ में शस्त्र देखे जा सकते हैं। बेहला नूतन दल के मुताबिक, मां दुर्गा के हाथों में अस्त्र-शस्त्र पंचमी के बाद दिए जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल दावा भ्रामक है।

mamata banerjee, Behala nutan dal, navratri durga puja pandal, kolkata,

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। नवरात्र के दौरान कोलकाता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। इसमें मां दुर्गा की मूर्ति के सामने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि बंगाल में ममता बनर्जी ने दुर्गा मां के हाथ से हथियार हटवा दिए हैं।  

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल तस्वीर अक्टूबर 2020 की है, जब देश कोरोना की गिरफ्त में था। उस समय के हिसाब से बनी थीम पर बेहला नूतन दल के पंडाल को सजाया गया था। इसके बाद 2021 में इस पंडाल में मां दुर्गा के हाथों में अस्त्र वाली तस्वीर भी देखी जा सकती है। बेहला नूतन दल के अनुसार, पंचमी के बाद मां दुर्गा के हाथों में अस्त्र दिए जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल दावा भ्रामक है।

क्या है वायरल पोस्ट

विश्वास न्यूज के वॉट्सऐप टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर कुछ यूजर्स ने इस पोस्ट को भेजकर इसकी सच्चाई बताने का अनुरोध किया है।

फेसबुक यूजर ‘राम बाबू सिंह सनवंशी‘ (आर्काइव लिंक) ने 21 अक्टूबर को तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,

कुछ समझे…??
ये बंगाल का माता पंडाल बिना_हथियार
ममता_ने_माँ_के_हथियार_ क्यों_हटवाये..???
जो शक्ति स्वरुपा हैं,उनके शक्ति यंत्रों को हटवा दिया।
हिंदुओ का बधियाकरण इसे ही कहते है…  भाईयों अभी भी वक्त है संगठित होकर इनको विपक्षी दलों को सबक सिखाना होगा राष्ट्रहित सर्वोपरि जय श्री राम जय हिन्द वन्दे मातरम् भारत माता की जय

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने तस्वीर को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। यह हमें डिफिरेंट ट्रुथ्स नाम की वेबसाइट पर मिली। 22 अक्टूबर 2020 को प्रकाशित आर्टिकल में लिखा है कि 14 अक्टूबर 2020 से ममता बनर्जी पंडाल घूम रही हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वह दुर्गा पंजा पंडालों का उद्घाटन कर रही हैं।

बेहला नूतन दल के नाम से बने फेसबुक पेज पर भी हमें वायरल तस्वीर मिली। 16 अक्टूबर 2020 को अपलोड पोस्ट में इस कार्यक्रम से संबंधित अन्य तस्वीरों को भी देखा जा सकता है। इससे साफ होता है कि वायरल तस्वीर तीन साल पुरानी है।  

इसके बाद हमने इस अकाउंट को स्कैन किया तो 2021 के दुर्गा पूजा की तस्वीर मिली। इसमें दुर्गा मां के हाथ में अस्त्र-शस्त्रों वाली तस्वीर देखी जा सकती है।

संगबाद प्रतिदिन की वेबसाइट पर भी इस बारे में खबर छपी है। इसमें वायरल तस्वीर से मिलती-जुलती तस्वीर को अपलोड करते हुए लिखा गया है, “दुनिया आज बहुत बीमार है। बाहर कदम रखना खतरनाक है। अत: बंद खिड़की में घुटते हुए लोग मुक्ति का मार्ग तलाशते हैं। बिल्कुल अमल की तरह। रविन्द्र नाथ टैगोर का वह अमल विषम परिस्थितियों में प्रासंगिक हो गया है, और अमल का हाथ पकड़कर बेहला नूतन दल मुक्ति का मार्ग तलाशेगी। इस साल उनकी थीम ‘अमल की पूजा’ है।”

इस बारे में बेहला नूतन दल के मैनेजर संदीपन बनर्जी का कहना है, “वायरल तस्वीर करीब तीन साल पुरानी है, जब कोरोना फैला हुआ था। उस बार कोरोना की वजह से थीम के तहत हमने पंडाल को ऐसे सजाया था, जिससे मां दुर्गा लोगों को आशीर्वाद देते हुए दिखे। वैसे प्रथा के अनुसार, पंचमी तक मां के हाथों में अस्त्र-शस्त्र नहीं देते हैं। इस बार हमने पुचका थीम पर पंडाल को सजाया है।

21 अक्टूबर 2023 को इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट पर छपी खबर में लिखा है, “दुर्गा पूजा उत्सव पूरे जोरों पर चल रहा है। कोलकाता में अलग-अलग थीम पर पंडालों को सजाया गया है। बेहला नूतन दल क्लब का दुर्गा पूजा पंडाल कोलकाता के सबसे प्रिय स्ट्रीट फूड में से एक पुचका (गोलगप्पा) पर आधारित है। पुचकों के मसालेदार और मीठे स्वाद को पंडाल की सजावट में खूबसूरती से शामिल किया गया है। वहीं, सोदपुर नबीन संघ ने अपने दुर्गा पूजा पंडाल को हैरी पॉटर की करामाती दुनिया से मंत्रमुग्ध कर देने वाली कलाकृति में बदल दिया है। हाजरा पार्क दुर्गोत्सव थीम ‘तीन चकर गोलपो’ (तीन पहियों की कहानी) प्रस्तुत करता है, जो कोलकाता की हलचल भरी सड़कों पर चलने वाले मेहनती ऑटो-रिक्शा चालकों से प्रेरणा लेता है।”

पुरानी तस्वीर को शेयर कर भ्रामक दावा करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। उनके करीब 1 हजार फ्रेंड्स हैं और वह एक विचारधारा से प्रभावित हैं।

निष्कर्ष: नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की मूर्ति के सामने खड़ीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की तस्वीर करीब तीन साल पुरानी है। बेहला नूतन दल ने 2020 में कोरोना की वजह से मां दुर्गा की इस तरह की मूर्ति सजाई थी, जिससे वह लोगों को आशीर्वाद दे सकें। अगले साल की तस्वीर में मां दुर्गा के हाथ में शस्त्र देखे जा सकते हैं। बेहला नूतन दल के मुताबिक, मां दुर्गा के हाथों में अस्त्र-शस्त्र पंचमी के बाद दिए जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल दावा भ्रामक है।

  • Claim Review : बंगाल में ममता बनर्जी ने दुर्गा मां के हाथ से हथियार हटवा दिए हैं।
  • Claimed By : FB User- Ram Babu Singh Sanvanshi
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later