X
X

Fact Check: 2021 बेंगलुरु गैंगरेप घटना को मणिपुर के नाम पर गलत और भड़काऊ दावे से किया जा रहा वायरल

मणिपुर में ईसाई समुदाय की लड़की के साथ गैंगरेप की घटना के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो बेंगलुरु में 2021 में हुई गैंगरेप की घटना का वीडियो है, जिसे हिंदू समुदाय के खिलाफ भड़काऊ दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • By: Abhishek Parashar
  • Published: Oct 10, 2023 at 05:17 PM
  • Updated: Oct 10, 2023 at 05:31 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हुई हिंसा के संदर्भ में एक वीडियो को शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि राज्य में एक ईसाई लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। घटना के आरोपियों को हिंदू समुदाय से जोड़ते हुए भड़काऊ दावे के साथ इस वीडियो क्लिप को शेयर किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल वीडियो पूर्वोत्तर राज्य में हुई किसी भी घटना से संबंधित नहीं है, बल्कि यह 2021 में बेंगलुरु गैंगरेप से संबंधित है। इस पुरानी घटना के वीडियो को मणिपुर के संदर्भ में हिंदू समुदाय के खिलाफ भड़काऊ दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल?

विश्वास न्यूज के वॉट्सऐप टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर यूजर ने इस पोस्ट को भेजकर इनकी सच्चाई बताने का अनुरोध किया है।

विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर पर भेजा गया क्लेम।

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो क्लिप के कुछ फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर newsbangla24.com की वेबसाइट पर आठ जून 2021 को प्रकाशित रिपोर्ट मिली, जिसमें इस घटना का जिक्र है।

रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय महिला तस्करी गैंग के अशराफुल मंडल उर्फ बॉस रफी और उसके सहयोगी मैडम साहिदा को एक महिला की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया और उन्होंने अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया।

दूसरा, वायरल वीडियो क्लिप में क्रूरता कर रहे आरोपी बांग्ला भाषा में बात कर रहे हैं। इस आधार पर की-वर्ड सर्च में कई रिपोर्ट्स मिली, जिसमें इस घटना का जिक्र है। ndtv.com की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु में एक महिला के साथ बलात्कार के मामले में दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला अभी दूसरे राज्य में है और उसे लाने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। कई अन्य रिपोर्ट्स भी इस घटना का जिक्र है।

सोशल मीडिया सर्च में बेंगलुरु पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल से किया गया पोस्ट मिला, जिसमें इस घटना और पुलिसिया कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई है।

आठ जुलाई 2021 को दी गई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें से 11 आरोपी और पीड़ित महिला बांग्लादेशी नागरिक हैं। मामले में जांच पूरी की जा चुकी है और अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।

वायरल वीडयो क्लिप को लेकर हमने बेंगलुरु स्थित टीवी पत्रकार निहाल किदवई से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि यह पुरानी घटना है और इसमें शामिल लोगों को कोर्ट सजा भी दे चुकी है।

न्यूज रिपोर्ट्स से इसकी पुष्टि होती है। 21 मई 2022 की टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 वर्षीय बांग्लादेशी महिला के साथ बलात्कार के मामले में शहर की अदालत ने 11 आरोपियों को दोषी माना, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं और इन्हें उम्र कैद से लेकर नौ महीने कैद की सजा सुनाई गई।

गौरतलब है कि पूर्वोत्तर भारत का राज्य मणिपुर पिछले कुछ समय से हिंसा की चपेट में है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में एक व्यक्ति को जिंदा जलाए जाने का मामला सामने आया था, जिसे सरकार ने पुरानी घटना का बताया था।

निष्कर्ष: मणिपुर में ईसाई समुदाय की लड़की के साथ गैंगरेप की घटना के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो बेंगलुरु में 2021 में हुई गैंगरेप की घटना का वीडियो है, जिसे हिंदू समुदाय के खिलाफ भड़काऊ दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : मणिपुर में हिंदू युवकों ने ईसाई लड़की के साथ किया बलात्कार।
  • Claimed By : Tipline User
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later