X
X

Fact Check : सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी से पहले सीएम केजरीवाल ने नहीं दिया यह बयान, वायरल वीडियो 6 महीने पुराना

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि संजय सिंह की गिरफ्तारी से जोड़कर अरविंद केजरीवाल के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो मई 2023 का है। जब ईडी ने संजय सिंह का नाम चार्जशीट में शामिल किया था, लेकिन बाद में इसे गलती बताया था।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Oct 10, 2023 at 12:23 PM
  • Updated: Oct 10, 2023 at 04:46 PM

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। शराब ‘घोटाला’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। इसी से जोड़ते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अरविंद केजरीवाल कहते हुए नजर आ रहे हैं कि संजय सिंह ने ED को नोटिस जारी किया और ED वाले डर गए और कोर्ट में जाकर कहा कि संजय सिंह का नाम गलती से लिस्ट में आ गया था। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि केजरीवाल ने यह बयान संजय सिंह की गिरफ्तारी से  कुछ घंटे पहले दिया है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो मई 2023 का है। जब ईडी ने संजय सिंह का नाम चार्जशीट में शामिल किया था, लेकिन बाद में इसे गलती बताया था।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर विनोद पटेल ने 4 अक्टूबर 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “संजय सिंह ने ED को धमकाया, ED वाले डर गए, उनकी पै** गी** हो गयी…ED ने कहा गलती से संजय सिंह का नाम आ गया – अरविन्द केजरीवाल दोपहर 1 बजे…..और शाम 6 बजे ED वाले गी** पै** में #SanjaySingh को गिरफ्तार करके ले गए l अब एक बार इस भाउश्री वाले को उठाकर ले जाएं तो गंगा नहा ले।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

https://twitter.com/Manuhindu007/status/1709585628843917720

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। हमें पूरा वीडियो अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ मिला। वीडियो को 8 मई 2023 को अपलोड किया गया है। मौजूद जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक नई योजना के बारे में विवरण देने के लिए यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया था। वायरल वीडियो वाले बयान को 11.42 से सुना जा सकता है।

नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर 4 मई 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, “AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का दावा है कि ईडी ने उनका नाम गलती से चार्जशीट में डाला है, इस गलती के लिए ईडी ने उनसे माफी भी मांगी है।”

एबीपी न्यूज की वेबसाइट पर 3 मई 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, “संजय सिंह के मानहानि नोटिस का जवाब देते हुए ईडी ने कहा कि ‘चार्जशीट में मात्र एक जगह पर पूर्व आबकारी कमिश्नर राहुल सिंह के नाम के बजाय संजय सिंह का नाम लिखा गया है। जिसे कोर्ट मे ठीक करने के लिए कहा जा चुका है। बाकी सब जगह उनका नाम सही लिखा है।’ इस लेटर की कॉपी एबीपी न्यूज के पास है, जिसमें कहीं भी माफी का जिक्र नहीं है। लेकिन दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिंदुस्तान में इतिहास में पहली बार ईडी द्वारा माफी मांगने का दावा किया है।”

अधिक जानकारी के लिए हमने दिल्ली दैनिक जागरण के प्रमुख संवाददाता वीके शुक्ला से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “वायरल वीडियो करीब 6 महीने पुराना है। अरविंद केजरीवाल की तरफ से यह बयान हाल ही में जारी नहीं किया गया है।” 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि 298 फॉलोअर्स और करीब 5 हजार मित्र हैं। यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। 

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि संजय सिंह की गिरफ्तारी से जोड़कर अरविंद केजरीवाल के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो मई 2023 का है। जब ईडी ने संजय सिंह का नाम चार्जशीट में शामिल किया था, लेकिन बाद में इसे गलती बताया था।

  • Claim Review : संजय सिंह की गिरफ्तारी से पहले सीएम केजरीवाल ने कहा संजय सिंह से डरी ईडी।
  • Claimed By : विनोद पटेल
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later