X
X

Fact Check: वायरल तस्वीर में नेहा सिंह राठौर को उनके पति ने पकड़ा हुआ है, दुष्‍प्रच्रार की मंशा से किया गया गलत दावा

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर सीधी जिले में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के कार्यक्रम में पहुंची थीं। वहां मंच पर चढ़ने के दौरान उनके पति हिमांशु ने उनको संभाला था। सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत और आपत्तिजनक है।

Neha singh rathore husband, Neha singh rathore husband Name, Neha singh rathore, Sidhi, Congress,

नई दिल्ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इसमें उनको एक शख्स ने पकड़ा हुआ है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कुछ यूजर्स इस फोटो को शेयर कर एक राजनीतिक दल पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक दावा कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल दावा गलत है। तस्वीर को दुष्‍प्रच्रार की मंशा से गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। दरअसल, सीधी जिले के चुरहट में हुए एक कार्यक्रम के दौरान जब नेहा सिंह राठौर मंच पर चढ़ीं तो उनको संभालने के लिए उनके पति हिमांशु ने उन्हें पकड़ लिया था, जिसे गलत दावे के साथ वायरल कर दिया गया।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर ‘रितेश भार्गव‘ (आर्काइव लिंक) ने 24 सितंबर को नेहा सिंह राठौर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,

कल”महिला सम्मान” करते कराते कांग्रेस नेता और उनके कार्यकर्त्ता ने उनके साथ बेवजह बिना उनकी मर्जी के……..

क्षमा करे नही बोल सकता, आप सभी फ़ोटो दिखाये

लेकीन ये नेहा राठौर है जो हमेशा भाजपा और सनातन धर्म संस्कृति के खिलाफ बोलती है।

क्या उन पर हुवे इस कृत्य पर वो कुछ बोलेंगी???”

ब्लू टिक वाले एक्स यूजर ‘अनिल पटेल’ (आर्काइव लिंक) ने भी इस तस्वीर को मिलते—जुलते दावे के साथ शेयर किया।

पड़ताल

वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल लेंस की मदद से इसे सर्च किया। अजय सिंह राहुल फैन्स एमपी के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हमें यह तस्वीर मिली। 2 सितंबर को अपलोड इस पोस्ट से पता चला कि तस्वीर चुरहट में हुए कार्यक्रम की है।

नेहा सिंह राठौर के नाम से बने फेसबुक पेज से भी वायरल दावे को लेकर पोस्ट (आर्काइव लिंक) की गई है। 24 सितंबर को अनिल पटेल द्वारा एक्स पर की गई पोस्ट का जवाब देते हुए कहा गया है कि वह एक अस्थायी मंच की तस्वीर है। तस्वीर में उनके पति हिमांशु उनको संभाल रहे हैं।

नेहा सिंह राठौर के एक्स हैंडल से भी 24 सितंबर को पोस्ट (आर्काइव लिंक) कर कहा गया कि उनके पति हिमांशु ने उनको संभाला था।

इस बारे में हमने नेहा सिंह राठौर के पति हिमांशु सिंह से बात की। उन्होंने कहा, “सीधी जिले के चुरहट में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन कराया था। उसमें मंच पर चढ़ने के दौरान मैंने नेहा को संभाला था।

24 सितंबर को एनडीटीवी की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, “मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के जन्मदिवस के अवसर पर उनके गृह ग्राम शिवराजपुर साड़ा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें लोकगायिका नेहा सिंह राठौर शामिल हुई थीं। इस मौके पर उन्होंने अपने गीतों से सरकार पर तंज कसते हुआ हमला बोला।”  

अंत में हमने तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। बलिया के रहने वाले यूजर के 700 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: लोकगायिका नेहा सिंह राठौर सीधी जिले में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के कार्यक्रम में पहुंची थीं। वहां मंच पर चढ़ने के दौरान उनके पति हिमांशु ने उनको संभाला था। सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत और आपत्तिजनक है।

  • Claim Review : नेहा सिंह राठौर को कांग्रेस कार्यकर्ता ने पकड़ा।
  • Claimed By : FB User- रितेश भार्गव
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later