X
X

Fact Check: तुर्किये में गिराई गई बिल्डिंग के वीडियो को मोरक्को भूकंप से जोड़कर किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो तुर्किये का फरवरी 2023 का है। इस इमारत को इसलिए ढहाया गया था, क्योंकि भूकंप से इसे काफी नुकसान पहुंचा था। इस वीडियो का मोरक्को में आए भूकंप से कोई लेना-देना नहीं है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Sep 12, 2023 at 03:13 PM
  • Updated: Sep 12, 2023 at 03:55 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मोरक्को में आये विनाशकारी भूंकप से करीब 2800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों जख्मीं हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऊंची इमारत के गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में इमारत पूरी तरह से मलबे में तब्दील होती हुई नजर आ रही है। अब इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो नौ सितंबर को मोरक्को में आए भूकंप से जुड़ा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो तुर्किये का फरवरी 2023 का है। इस इमारत को इसलिए ढहाया गया था, क्योंकि भूकंप से इसे काफी नुकसान पहुंचा था। इस वीडियो का मोरक्को में आए भूकंप से कोई लेना-देना नहीं है।

 क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट के कैप्शन में कुरान की आयत लिखते हुए इसे मोरक्को का बताया है।

पोस्ट का आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को गौर से देखा। वीडियो में हमें ‘ASLAR VIP’ लिखा हुआ नजर आया।

सर्च किये जाने पर हमें पता चला कि यह तुर्किये के अदाना जिले का एक एजुकेशनल इंस्टीट्यूट है। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए गूगल लेंस की मदद से वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को सर्च किया। सर्च में हमें यह वीडियो 23 फरवरी 2023 को एक फेसबुक पेज पर अपलोड हुआ मिला।

23 फरवरी का टाइम टूल सेट करते हुए हमने इस वीडियो को खोजना शुरू किया। सर्च में हमें यह वीडियो 12 फरवरी को तुर्किये के एक मीडिया संस्थान ‘अदाना सन हैबर’ के इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड हुआ मिला। यहां वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, “अदाना के डोकुरोवा जिले में, गुंडोग्डु कॉलेज के सामने कुबेले अपार्टमेंट इमारत के आधे हिस्से को नियंत्रित तरीके से ध्वस्त कर दिया गया।

इस मामले से जुड़ी खबरें और वीडियो हमें हुर्रियत डॉट कॉम डॉट ओ आर जी वेबसाइट पर भी मिला। जानकारी के अनुसार, अदाना के चिकुरोवा जिले में आए भूकंप में कुबेले के अपार्टमेंट का आधा हिस्सा नष्ट हो गया था और शेष हिस्से को भी अब ध्वस्त कर दिया गया है। इस मंजर को लोगों ने अपने फोन में भी कैद किया।

अदाना सिटी नाम के एक ट्विटर हैंडल ने भी 12 फरवरी को वायरल वीडियो साझा करते हुए कहा कि अदाना में कुबेले इमारत, जो तुर्किये में दूसरे भूकंप में आंशिक रूप से नष्ट हो गई थी, अब ढह गई है।

खबरों के अनुसार, मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,800 से अधिक है, जबकि बचाव दल मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

मोरक्को के मौजूदा हालात के बारे में जानने के लिए हमने “मोरक्को वर्ल्ड न्यूज़” की पत्रकार सफ़ा क़सरवी से बात की और उन्होंने हमें बताया कि इस भूकंप में हजारों लोगों की जान चली गई है, कई लोग बेघर भी हुए हैं, हालात काफी संगीन हैं। हालांकि. अभी भी बचाव कार्य जारी है।

भ्रामक पोस्ट शेयर करने वाले फेसबुक पेज की सोशल स्कैनिंग में हमने पाया कि इस पेज को 81 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो तुर्किये का फरवरी 2023 का है। इस इमारत को इसलिए ढहाया गया था, क्योंकि भूकंप से इसे काफी नुकसान पहुंचा था। इस वीडियो का मोरक्को में आए भूकंप से कोई लेना-देना नहीं है।

  • Claim Review : इमारत के गिरने का यह वीडियो 9 सितंबर को मोरक्को में आए भूकंप का है।
  • Claimed By : FB Page: أَرِحْ قَلْبَـك
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later