X
X

Fact Check: अंतरिक्ष यात्रियों का यह वीडियो हॉलीवुड फिल्म का एक सीन है, चंद्रयान 3 से नहीं है कोई संबंध

विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में यह दावा गलत निकला। वायरल वीडियो में दिख रही क्लिप एक फिल्म का सीन है। चंद्रयान 3 एक मानव रहित मिशन है। इसमें कोई अंतरिक्ष यात्री सवार नहीं हैं।

नई दिल्‍ली विश्‍वास न्‍यूज। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार (6 अगस्त) को चंद्रयान-3 द्वारा ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीरें साझा कीं। भारत का तीसरा मानवरहित चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया। चंद्रयान-3 के 23 अगस्त 2023 को शाम 5.47 बजे चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 2 अंतरिक्ष यात्रियों  को एक टूटे हुए स्पेस शिप जैसी दिखने वाली चीज़ के अंदर जाते देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चंद्रयान में गई वैज्ञानिक टीम का है, जिसने कुछ नया खोज निकाला है।  

विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में दावा गलत निकला। असल में यह एक फिल्म का सीन है। चंद्रयान 3 एक मानव रहित मिशन है। इसमें कोई अंतरिक्ष यात्री सवार नहीं हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर सैड ब्वॉय ने वायरल वीडियो को शेयर किया, जिसके ऊपर लिखा है-  “चंद्रयान 3 लॉन्च के बाद वैज्ञानिक सर्च टाईम, इस बार भारत ने कुछ अलग कर दिया लास्ट तक वीडियो देखे।”

इस पोस्ट का आर्काइव  वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

जांच के लिए हमने इस वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर ढूंढा। हमें इस वीडियो का लम्बा संस्करण moviemaniacsDE नाम के यूट्यूब चैनल पर  2010 में अपलोडेड मिला। यहां मौजूद जानकारी के अनुसार, यह सीन 2011 में आई हॉलीवुड फिल्म ट्रांसफॉर्मर्स 3 का है। इस ट्रेलर में वायरल सीन 1 मिनट 10 सेकंड  के बाद से देखा जा सकता है।

हमें यह ट्रेलर 2019 में भी एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला। यहां दी गयी जानकारी के अनुसार भी यह वीडियो 2011 में आयी फिल्म ट्रांसफॉर्मर्स 3 का हिस्सा था। वीडियो के साथ डिस्क्रिप्शन लिखा था, “ट्रांसफॉर्मर्स डार्क ऑफ द मून (2011) थियेट्रिकल ट्रेलर।”

हमने इस विषय में दैनिक जागरण के लिए एंटरटेनमेंट कवर करने वाली प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट, स्मिता श्रीवास्तव से भी संपर्क किया। उन्होंने भी कन्फर्म किया कि वायरल सीन 2011 में आई हॉलीवुड फिल्म ट्रांसफॉर्मर्स 3 का हिस्सा है।

आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान 3 लॉन्च  किया था। चंद्रयान 3 एक मानव रहित मिशन है। इसमें कोई अंतरिक्ष यात्री सवार नहीं हैं। ISRO ने 6 अगस्त को चंद्रयान-3 द्वारा ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीरें साझा कीं थीं, जिनमें चांद की सतह को करीब से देखा जा सकता है।

इस पोस्ट को Sãd Bøy नाम के फेसबुक यूजर ने शेयर किया था, जिसके फेसबुक पर लगभग 10,000 फ़ॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में यह दावा गलत निकला। वायरल वीडियो में दिख रही क्लिप एक फिल्म का सीन है। चंद्रयान 3 एक मानव रहित मिशन है। इसमें कोई अंतरिक्ष यात्री सवार नहीं हैं।

  • Claim Review : चंद्रयान 3 लॉन्च के बाद वैज्ञानिक सर्च टाईम, इस बार भारत ने कुछ अलग कर दिया लास्ट तक वीडियो देखे
  • Claimed By : फेसबुक यूजर सैड ब्वॉय
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later