X
X

Fact Check: मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया पर बाढ़ की यह वीडियो दो साल पुरानी है, हाल की नहीं

विश्‍वास न्‍यूज की जांच में पता चला कि जिस वीडियो को मुंबई की वर्तमान स्थिति से जोड़कर वायरल किया जा रहा है, वह मुंबई में साल 2021 में आए चक्रवाती तूफान ताउते का है। उस समय ताउते तूफान ने मुंबई में भारी तबाही मचाई थी।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jul 29, 2023 at 04:00 PM
  • Updated: Jul 29, 2023 at 04:29 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून की बारिश आफत बन गई है। मुंबई में भी भारी बारिश मुसीबत बनी हुई है। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पुणे, सांगली, सतारा, कोंकण पट्टा, विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है।इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया के पास पानी का सैलाब और समुद्र से उठती लहरों को देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को मुंबई की हालिया स्थिति से जोड़कर वायरल कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है। वीडियो साल 2021 में मुंबई में आए ताउते तूफान के समय का है, जिसे अब मुंबई की हालिया स्थिति से जोड़कर गलत दावों के साथ यूजर्स शेयर कर रहे हैं। वीडियो का मुंबई में हाल में हो रही बारिश से कोई संबंध नहीं है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर‘Kishanchand Israney’ ने 28 जुलाई 2023 को वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “मुंबई के गेटवे ओफ इंडिया और ताज होटल भयंकर बारिश के कारण पानी की डूब में है।

वीडियो के ऊपर लिखा हुआ है : मुंबई टुडे

पड़ताल

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले हमने इनविड टूल का इस्तेमाल किया। इसके जरिए वायरल वीडियो के कई की-फ्रेम्स निकाले। फिर इन्‍हें गूगल रिवर्स सर्च इमेज टूल के जरिए खोजना शुरू किया। हमें यह वीडियो ‘एनएस नाउ’ नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। 19 मई 2021 को अपलोड वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो ताउते तूफान के दौरान का है।

सर्च के दौरान वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट ‘द वायरल न्यूज’ नाम के यूट्यूब चैनल पर भी मिली। 20 मई 2021 को अपलोड रिपोर्ट के साथ दिए गए डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, साल 2021 में मुंबई में आए ताउते तूफान के दौरान ऐसा भयानक दृश्य देखने को मिला था।

https://www.youtube.com/watch?v=wnNdHZGGVpU

वायरल वीडियो को ‘Indore wale / इंदौरवाले’ नाम के फेसबुक पेज ने भी जुलाई 2021 को अपने पेज से शेयर किया था।

हमें मुंबई में आए ताउते तूफ़ान से जुड़ी रिपोर्ट कई न्यूज वेबसाइट पर मिली। स्‍क्रॉल की वेबसाइट पर 17 मई 2021 को प्रकाशित रिपोर्ट में मुंबई में आए ताउते तूफान से जुड़े कई वीडियोज को इस्तेमाल किया है। इसी रिपोर्ट में वायरल वीडियो को भी देखा जा सकता है। इससे पता चलता है कि वायरल वीडियो पुराना है और इसका हालिया बारिश और बाढ़ से कोई संबंध नहीं है।

हमारी यहां तक कि पड़ताल से यह तो साबित होता है कि वायरल वीडियो पुराना है। पूरी तरह से पुष्टि करने के लिए हमने मिड-डे के सीनियर रिपोर्टर समीउल्लाह खान से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, वीडियो पुराना है। ताउते तूफान के समय ऐसा भयानक दृश्य देखने को मिला था। इसका मुंबई में हो रही हालिया बारिश से कोई संबंध नहीं है।

पहले भी मुंबई के नालासोपारा स्टेशन के पुराने वीडियो को मुंबई की हालिया स्थिति से जोड़कर वायरल किया गया था। जिसका फैक्ट चेक विश्वास न्यूज ने किया है। आप उस स्टोरी को यहां पढ़ सकते हैं।

पड़ताल के अंत में हमने पुराने वीडियो को हाल का बताकर शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘Kishanchand Israney‘ के अकाउंट की स्कैनिंग की। स्कैनिंग से हमें पता चला कि यूजर के फेसबुक पर 237 मित्र हैं। यूजर जयपुर का रहने वाला है।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज की जांच में पता चला कि जिस वीडियो को मुंबई की वर्तमान स्थिति से जोड़कर वायरल किया जा रहा है, वह मुंबई में साल 2021 में आए चक्रवाती तूफान ताउते का है। उस समय ताउते तूफान ने मुंबई में भारी तबाही मचाई थी।

  • Claim Review : यह वीडियो मुंबई में हाल में हो रही बारिश का है।
  • Claimed By : Kishanchand Israney
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later