X
X

Fact Check : अक्षय कुमार का 2017 का वीडियो मणिपुर पर दी गई प्रतिक्रिया का बताकर किया गया वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अक्षय कुमार का वायरल वीडियो साल 2017 का है। अक्षय कुमार ने न्यू ईयर के मौके पर बेंगलुरु में हुई छेड़छाड़ को लेकर ये वीडियो जारी किया था, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jul 21, 2023 at 01:48 PM
  • Updated: Jul 24, 2023 at 04:57 PM

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। मणिपुर में हुई घटना को लेकर बॉलीवुड  हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी से जोड़ते हुए  सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने वीडियो जारी कर मणिपुर में हुई घटना को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो साल 2017 का है। अक्षय कुमार ने न्यू ईयर के मौके पर बेंगलुरु में हुई छेड़छाड़ को लेकर ये वीडियो जारी किया था, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। हालांकि, अक्षय कुमार ने मणिपुर घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे शर्मनाक बताया है।

क्या हो रहा है वायरल ?

ट्विटर यूजर ‘चार्ली (ओएमजी2)’ ने 20 जुलाई 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में कैप्शन में लिखा है, “अक्षय कुमार मणिपुर हिंसा के बारे में बोल रहे  हैं।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

https://twitter.com/Akkians_Old/status/1681901658127880193

फेसबुक यूजर ‘इंडे न्यूज’ ने 20 जुलाई को इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “मणिपुर घटना पर अक्षय कुमार का बयान।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो को गौर से देखा। हमने पाया कि वीडियो में एक जगह अक्षय कुमार बेंगलुरु बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इसी से हमें वीडियो के पुराने होने का अंदाजा हुआ। 

इसी आधार पर हमने  गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। हमें  यह वीडियो एनडीटीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 5 जनवरी 2017 को अपलोड हुआ मिला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, “नए साल के मौके पर बेंगलुरु में हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने ये वीडियो जारी किया था।”

टाइम्स नाउ और जी न्यूज ने भी साल 2017 में इस वीडियो को इसी जानकारी के साथ शेयर किया था।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर अन्य कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। हमें इस घटना से जुड़ी एक रिपोर्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 6 जनवरी 2017 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, “बेंगलुरु में 31 दिसंबर की रात को न्यू ईयर सेलिब्रेट करके लौट रही लड़की से हुई छेड़छाड़ से पूरा देश हिल गया। हर किसी ने इस घटना की कड़ी आलोचना की। यहां तक कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी इसकी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक और डरावना बताया है। बेंगलुरु में लड़की के साथ छेड़छाड़ से अक्षय कुमार का खून खौला, कहा- इससे अच्छे तो जानवर हैं।”

अक्षय कुमार का ट्विटर अकाउंट खंगालने पर हमने पाया कि मणिपुर घटना को लेकर 20 जुलाई 2023 को एक ट्वीट कर लिखा है, “जब मैं  मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, घृणा होने लगी है। मुझे उम्मीद है कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई दोबारा ऐसी खौफनाक हरकत करने के बारे में न सोचे।”

ज्यादा जानकारी के लिए हमने जाने-माने एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट पराग छापेकर से संपर्क साधा। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो पुराना है। कई साल पहले बेंगलुरु में हुई घटना को लेकर दी गई प्रतिक्रिया का है। हालांकि,अक्षय कुमार ने मणिपुर में हुई घटना को लेकर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है।

पहले भी यह वीडियो आकांक्षा दुबे की मौत से जोड़कर शेयर किया गया है। पूरी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर अक्षय कुमार का फैन है। प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के अनुसार, कोलकाता का रहने वाला है। यूजर सितंबर 2021 से ट्विटर पर मौजूद है। 2,433 लोग ट्विटर पर यूजर को फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अक्षय कुमार का वायरल वीडियो साल 2017 का है। अक्षय कुमार ने न्यू ईयर के मौके पर बेंगलुरु में हुई छेड़छाड़ को लेकर ये वीडियो जारी किया था, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : मणिपुर घटना पर अक्षय कुमार का बयान।
  • Claimed By : ट्विटर यूजर ‘चार्ली (ओएमजी2)’
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later