X
X

Fact Check : सड़क किनारे लगे पेड़ों को बारिश में पानी देते टैंकर का वीडियो पुराना है 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सड़क किनारे पौधों को पानी देते हुए टैंकर का वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है। वीडियो सितंबर 2022 का है, जिसे अब भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jul 20, 2023 at 10:20 AM
  • Updated: Jul 24, 2023 at 01:04 PM

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। दिल्ली में लोग मानसूनी बारिश के कारण कई इलाकों में आई बाढ़ से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में टैंकर सड़क के किनारे लगे पेड़ों को पानी देता हुआ नजर आ रहा है। केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए यूजर्स इस वीडियो को अभी का बताते हुए शेयर कर रहे हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है। वीडियो सितंबर 2022 का है, जिसे अब भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘नवीन डागर’ ने 17 जुलाई को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “भारी बारिश में केजरीवाल का दिल्ली जल बोर्ड पेड़ो में पानी देता हुआ, कौन कहता है Arvind Kejriwal काम नही करता”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

https://twitter.com/MajorPoonia/status/1680835646095781891

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें यह वीडियो अनुज नामक एक ट्विटर यूजर के अकाउंट पर मिला। वीडियो को 23 सितंबर 2022 को शेयर किया गया है। 

फेसबुक पर भी कई यूजर्स ने इस वीडियो को सितंबर 2022 में शेयर किया हुआ है।  

पड़ताल के दौरान हमें यह वीडियो भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर भी मिला। वीडियो को 24 सितंबर, 2022 को इसी जानकारी के साथ शेयर किया गया था।

अधिक जानकारी के लिए हमने दिल्ली दैनिक जागरण के प्रमुख संवाददाता वीके शुक्ला से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो काफी पुराना है। पहले भी यह वीडियो इसी दावे के साथ वायरल हो चुका है। 

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 996 लोग फॉलो करते हैं और यूजर के करीब पांच हजार मित्र हैं। यूजर नवंबर 2015 से फेसबुक पर सक्रिय है।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सड़क किनारे पौधों को पानी देते हुए टैंकर का वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है। वीडियो सितंबर 2022 का है, जिसे अब भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : बारिश में दिल्ली जल बोर्ड का एक टैंकर सड़क के किनारे लगे पेड़ों को पानी दे
  • Claimed By : फेसबुक यूजर ‘नवीन डागर’
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later