X
X

Fact Check: मध्य प्रदेश के साल 2014 के वीडियो को दिल्ली यमुना मेट्रो स्टेशन के नाम से किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बाइक सवार के बहने का वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2014 का है। साल 2014 में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में माचना नदी में आई बाढ़ में करबला घाट पर पुल पार कर रहा युवक बाइक सहित बह गया था, जिसके वीडियो को अब हाल का बताकर गलत दावों के साथ शेयर कर रहे हैं।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jul 15, 2023 at 06:32 PM
  • Updated: Jul 17, 2023 at 04:08 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मानसून के मौसम में भारी बारिश और भूस्खलन से देश के कई हिस्सों में जानमाल के नुकसान की खबरें आ रही हैं। कई वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सड़क के दोनों किनारों पर पानी भरा हुआ है। जैसे ही एक बाइक सवार इस सड़क को पार करने के लिए आगे बढ़ता है, तभी अचानक जलस्तर बढ़ जाता है। बाइक सवार संभल नहीं पाता और बाइक सहित पानी में बह जाता है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन का बताकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला। वायरल वीडियो ना तो दिल्ली का है और ना ही हाल-फिलहाल का है। सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा वीडियो साल 2014 में मध्य प्रदेश के बैतूल का है। जब माचना नदी में आई बाढ़ में करबला घाट पर पुल पार कर रहा युवक बाइक सहित बह गया था। वीडियो को हालिया बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

ट्विटर यूजर Prabhashkar Saxena सक्सेना साहब एलजी (आर्काइव वर्जन) ने 13 जुलाई 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “#यमुना_बैंक_मेट्रो_स्टेशन ,भूलकर भी ऐसी गलती न करें यह खतरनाक है, जानलेवा हो सकती है। #DelhiRains #DelhiFloods #YamunaBankMetroStation”

https://twitter.com/PrabhashkarSax1/status/1679423279482953729?s=20

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल इमेज के जरिए सर्च किया। हमें वायरल वीडियो कई न्यूज वेबसाइट पर मिला, पर दिल्ली के नाम से नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के नाम से। नईदुनिया की वेबसाइट पर 22 जुलाई 2014 को प्रकाशित खबर में वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, “माचना नदी में आई बाढ़ में यहां करबला घाट पर पुल पार कर रहे युवक के बाइक सहित बह जाने की खबर है। बताया जाता है कि करीब 25 वर्ष का एक युवक बैतूल से खेड़ी की तरफ जा रहा था। यहां मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि उसे किसी अनहोनी की आशंका से रोका भी गया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और आगे बढ़ गया।”

सर्च के दौरान न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ के ट्विटर हैंडल पर भी वायरल वीडियो से जुड़ा ट्वीट किया हुआ मिला। 22 जुलाई 2014 को किए गए ट्वीट में इस घटना से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की गई थी। इस घटना को मध्य प्रदेश के बैतूल का बताया गया है।  

वायरल वीडियो से जुड़ी न्यूज रिपोर्ट को इंडिया टीवी के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। 23 जुलाई 2014 को अपलोड वीडियो में बताया गया, की यह घटना मध्य प्रदेश के बैतूल में हुई थी।

अधिक जानकारी के लिए विश्वास न्यूज ने नईदुनिया के मध्य प्रदेश के ब्यूरो चीफ धनंजय प्रताप सिंह से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि  वीडियो मध्य प्रदेश की पुरानी घटना का है। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है। उन्होंने हमारे साथ खबर का लिंक भी शेयर किया है।

पड़ताल के अंत में हमने मध्य प्रदेश के पुराने वीडियो को दिल्ली के नाम से शेयर करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग की। स्कैनिंग से पता चला कि यूजर को 3 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर अगस्त 2021 से ट्विटर पर एक्टिव है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बाइक सवार के बहने का वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2014 का है। साल 2014 में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में माचना नदी में आई बाढ़ में करबला घाट पर पुल पार कर रहा युवक बाइक सहित बह गया था, जिसके वीडियो को अब हाल का बताकर गलत दावों के साथ शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन का वीडियो।
  • Claimed By : Prabhashkar Saxena सक्सेना साहब एलजी
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later