X
X

Fact Check: रमजान में जायकों का लुत्फ लेते राहुल गांधी का वीडियो सावन के नाम पर फेक दावे से वायरल

सावन के महीने में जामा मस्जिद इलाके में जाकर मांसाहार का सेवन करने के दावे के साथ वायरल हो रहा राहुल गांधी का वीडियो अप्रैल महीने का है। रमजान के महीने में राहुल गांधी ने पुरानी दिल्ली जाकर वहां के जायकों का आनंद लिया था और उनके इसी वीडियो को हाल का बताकर फेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • By: Abhishek Parashar
  • Published: Jul 14, 2023 at 04:44 PM
  • Updated: Jul 14, 2023 at 05:14 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रेस्त्रां में मांसाहारी खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि सावन के पवित्र महीने में राहुल गांधी ने जामा मस्जिद इलाके में स्थित जवाहर होटल जाकर मांसाहार का सेवन किया। वायरल वीडियो में राहुल गांधी को जवाहर होटल में जाते और खाना खाते हुआ देखा जा सकता है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा राहुल गांधी का यह वीडियो अप्रैल महीने का है, जिसे हाल का यानी सावन से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। अप्रैल के महीने में राहुल गांधी दिल्ली में स्ट्रीट फूड का जायका लेने पहुंचे थे। रमजान के दौरान 18 अप्रैल को वह पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में अल जवाहर रेस्टोरेंट में पहुंचे और वहां के खानों का आनंद लिया। इससे पहले उन्होंने बंगाली मार्केट में गोलगप्पे का जायका लिया था।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Mandvi Dikshit’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “सावन के पवित्र महीने में छद्म हिन्दू राहुल गांधी जामा मस्जिद क्षेत्र के जवाहर होटल में हलाल मटन बीफ का स्वाद लेने गये। यूँ ही नहीं, इन्हें हिन्दू और हिन्दुत्व से नफरत है।”

सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है और सभी के इस वीडियो को शेयर किए जाने के समय से यह प्रतीत हो रहा है कि यह राहुल गांधी का हाल का वीडियो है।

https://twitter.com/DilipKu24388061/status/1679149625578766336

पड़ताल

न्यूज सर्च में हमें ऐसी कई रिपोर्ट्स मिली, जिसमें राहुल गांधी के अल-जवाहर रेस्टोरेंट में जाने का जिक्र है। हालांकि, ये सभी रिपोर्ट अप्रैल के महीने की हैं। एक हिंदी न्यूज चैनल के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर हमें राहुल गांधी की पुरानी दिल्ली यात्रा का ऑरिजिनल वीडियो मिला, जिसमें उन्हें समान वेशभूषा में अल-जवाहर रेस्टोरेंट में जाते और खाना-खाते हुए देखा जा सकता है।

18 अप्रैल 2023 की इस रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी ने पुरानी दिल्ली पहुंचकर ‘मोहब्बत का शरबत’ पिया और रेस्टोरेंट में जाकर खाना भी खाया।

कई अन्य यू-ट्यूब चैनलों और रिपोर्ट्स में इसका जिक्र है। यहां तक कि राहुल गांधी के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल से भी इसे शेयर किया गया है।

वीडियो में राहुल गांधी को बंगाली मार्केट में चाट, गोलगप्पे और अन्य स्ट्रीट फूड का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो में उन्हें पुरानी दिल्ली में अल-जवाहर रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए देखा जा सकता है।

अल-जवाहर रेस्टोरेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम चैनल पर भी राहुल गांधी के वहां आने और खाना खाने के वीडियो को अपलोड किया गया है।

अल जवाहर रेस्टोरेंट का आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज।

इस वीडियो को भी 18 अप्रैल 2023 को अपलोड किया गया है। हमारी जांच से स्पष्ट है कि राहुल गांधी के अल-जवाहर रेस्टोरेंट जाने का वीडियो अप्रैल महीने का है। जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में सावन दो महीने का होने जा रहा है। इस वर्ष सावन मास की शुरुआत चार जुलाई को होगी और इसका समापन 31 अगस्त को होगा।

स्पष्ट है कि राहुल गांधी के अल-जवाहर रेस्टोरेंट जाने के वीडियो का सावन के महीने से कोई संबंध नहीं है। अतिरिक्त पुष्टि के लिए हमने रेस्टोरेंट के मालिक आरिफ कुरैशी से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि राहुल गांधी अप्रैल के महीने में उनके रेस्टोरेंट में आए थे, जब रमजान चल रहा था। उन्होंने बताया, “खाने में राहुल गांधी को चिकन और मटन के आइटम परोसे गए थे।”

वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर ने अपनी प्रोफाइल पर स्वयं को उत्तर प्रदेश के भिंगा का निवासी बताया है। राहुल गांधी से संबंधित अन्य वायरल दावों की फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को यहां पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: सावन के महीने में जामा मस्जिद इलाके में जाकर मांसाहार का सेवन करने के दावे के साथ वायरल हो रहा राहुल गांधी का वीडियो अप्रैल महीने का है। रमजान के महीने में राहुल गांधी ने पुरानी दिल्ली जाकर वहां के जायकों का आनंद लिया था और उनके इसी वीडियो को हाल का बताकर फेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : सावन के महीने में मांसाहार का सेवन करते हुए राहुल गांधी।Mandvi Dikshit
  • Claimed By : FB User-Mandvi Dikshit
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later