X
X

Fact Check: भगवंत मान की दोस्तों के साथ होली खेलते हुए पुरानी तस्वीर एक बार फिर से गलत दावे के साथ हुई वायरल

विश्वास न्यूज की पड़ताल में बाइक चोरी के आरोप में पंजाब पुलिस द्वारा सीएम भगवंत मान के गिरफ्तार होने का दावा फर्जी निकला। वायरल तस्वीर में भगवंत मान अपने दोस्तों के साथ होली मना रहे हैं। बाइक चोरी में गिरफ्तारी की जो कहानी तस्वीर के साथ बताई गई है, वो पूरी तरह मनगढ़ंत है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jun 26, 2023 at 04:24 PM
  • Updated: Jun 26, 2023 at 05:17 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक पुरानी तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में उन्हें  कुछ लोगों के साथ होली के रंग में रंगे हुए कपड़ों में जमीन पर बैठे देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह तस्वीर उस समय की है, जब इन्हें बाइक चोरी के अपराध में पंजाब पुलिस ने पकड़ा  था।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ है। वायरल फोटो सीएम भगवंत मान और उनके दोस्तों की होली जश्न की है। हालांकि, तस्वीर के साथ बाइक चोरी में गिरफ्तारी की जो कहानी बताई गई है, वो पूरी तरह फर्जी है।

क्या है वायरल ?

ट्विटर यूजर Om prakash gupta ने 25 जून को वायरल तस्वीर को शेयर किया है और लिखा है, “यह हिंदुस्तान है यहाँ ठग, चोर कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। इस चित्र में पंजाब का मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले बाइक चोर था ठग केजरीवाल ने उसको मुख्यमंत्री बना दिया।”

तस्वीर पर लिखा हुआ है, “यह उस समय का चित्र है जब इन 4 चोरों को बाइक चोरी के अपराध में पंजाब पुलिस ने पकड़ लिया था। इनमें से आज एक मुख्यमंत्री बन गया उसी पंजाब का।

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता हैं।

पड़ताल 

वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल लेंस की सहायता से सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल फोटो 18 मार्च 2022 को पंजाबी गायक और अभिनेता करमजीत अनमोल के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड मिला। कैप्शन के मुताबिक, करमजीत ने होली की यादों को ताजा करते हुए इस तस्वीर को शेयर किया था। तस्वीर में करमजीत ने भगवंत मान और मंजीत सिद्धू को टैग किया है। वायरल तस्वीर में मंजीत सिंह काली टी- शर्ट पहने बैठे हुए हैं। मंजीत सिंह सिद्धू को सीएम भगवंत मान का ओएसडी नियुक्त किया गया है।

वायरल तस्वीर को करमजीत अनमोल ने 18 मार्च 2022 को अपने वेरिफाइड फेसबुक पेज पर भी शेयर की थी। कई न्यूज रिपोर्ट्स से पता चला कि भगवंत मान और करमजीत स्कूल के समय से दोस्त हैं। दोनों ने साथ में काम भी किया है। करमजीत अनमोल ने पिछले साल हुए चुनाव के दौरान भगवंत मान के लिए जोर-शोर से प्रचार भी किया था।

पहले भी यह तस्वीर समान दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस समय इस तस्वीर को पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद शेयर किया गया था। उस समय हमने इस तस्वीर को लेकर फोटो में मौजूद मंजीत सिद्धू से संपर्क किया था। उन्होंने विश्वास न्यूज को बताया कि वायरल दावा गलत है। यह तस्वीर तकरीबन 1994 या 1995 के समय की है। उस दौरान कैनेडियन सिंगर हरभजन मान भारत आए हुए थे। हम सभी दोस्त उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। इस तस्वीर को उन्हीं के घर खींचा गया था।”

पड़ताल के अंत में पोस्ट को वायरल करने वाले यूजर की जांच की । ट्विटर यूजर ओम प्रकाश गुप्ता (Om prakash gupta) के सोशल स्कैनिंग में पता चला कि यूजर अक्टूबर 2014 से ट्विटर पर सक्रिय है। यूजर एक खास विचारधारा से प्रभावित है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में बाइक चोरी के आरोप में पंजाब पुलिस द्वारा सीएम भगवंत मान के गिरफ्तार होने का दावा फर्जी निकला। वायरल तस्वीर में भगवंत मान अपने दोस्तों के साथ होली मना रहे हैं। बाइक चोरी में गिरफ्तारी की जो कहानी तस्वीर के साथ बताई गई है, वो पूरी तरह मनगढ़ंत है।

  • Claim Review : बाइक चोरी के अपराध में पंजाब पुलिस ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पकड़ा था।
  • Claimed By : ट्विटर यूजर - Om prakash gupta
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later