X
X

Fact Check: दिल्‍ली के पहाड़गंज में युवती ने खुद काटी थी अपनी कलाई, गलत दावा वायरल

गाजियाबाद निवासी लड़की दिल्‍ली में अपने दोस्‍त से मिलने गई थी। वहां पिता के पहुंचने पर उसने खुद कलाई काट ली थी। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Delhi, Pahadganj, viral video,

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ दावे के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग एक युवक को पकड़े हुए हैं। पास ही में एक लड़की के हाथ पर खून दिख रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि दिल्‍ली में इंद्रपुरी की हिंदू लड़की पहाड़गंज के मुस्लिम लड़के के साथ घूम रही थी। दोनों में अनबन होने पर लड़के ने लड़की के हाथ की नस काट दी।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। लड़की ने खुद अपने हाथ की नस काटी थी, युवक ने नहीं। उस समय लड़की के पिता भी वहां पर मौजूद थे।

क्‍या है वायरल पोस्‍ट

फेसबुक यूजर ‘राहुल बजरंगी’ (आर्काइव लिंक) ने 12 जून को वीडियो को पोस्‍ट करते हुए लिखा,

“DELHI फिर एक बार हिन्दू लड़कीं हुई मुसलमान की शिकार !! इन्द्रपुरी कि हिन्दू लड़की पहाडग़ंज के मुस्लिम लड़के के साथ घूम रही थी आपस में अनबन हुई और लड़के ने लड़की कि कलाई कि नस काट दी,

इसको Share करके फैलाओ”

Delhi

फेसबुक पर कुछ अन्‍य यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर ओपन सर्च किया। दैनिक जागरण की वेबसाइट पर इस बारे में 12 जून को खबर छपी है। इसके अनुसार, “मामला दिल्‍ली के पहाड़गंज का है। वहां एक लड़की ने मुस्लिम युवक से बहस के बाद अपनी कलाई काट ली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि लड़की गाजियाबाद की रहने वाली है। वह घरवालों  से नाराज होकर पहाड़गंज आ गई थी। यहां वह लड़के से मिली। दोनों एक-दूसरे को जानते थे। लड़के ने लड़की के पिता को फोन करके उसके दिल्‍ली आने के बारे में बता दिया था। इस बात पर उनमें बहस हुई और फिर लड़की ने अपनी कलाई काट ली।”

ट्विटर यूजर सचिन गुप्‍ता (आर्काइव लिंक) ने 12 जून को वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद बताया है कि गाजियाबाद निवासी लड़की अपने दोस्त से मिलने दिल्ली गई थी। वहां लड़की के पिता आ गए। उनको देखकर लड़की ने नस काट ली।

इसकी अधिक जानकारी के लिए हमने पहाड़गंज थाने के प्रभारी सतीश से बात की। उनका कहना है, “लड़की ने अपने हाथ की नस खुद काटी थी। युवक ने ऐसा कुछ नहीं किया है। उस समय लड़की के पिता वहीं पर मौजूद थे। उन्‍होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लड़की को उनके पिता के हवाले कर दिया गया है।

इस बारे में सेंट्रल दिल्‍ली में दैनिक जागरण के क्राइम रिपोर्टर धनंजय मिश्रा ने कहा, “गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली लड़की भागकर दिल्‍ली में युवक से मिलने आई थी। युवक ने इस बारे में लड़की के पिता को बता दिया था। इस बात पर दोनों में बहस हो गई और लड़की ने कलाई काट ली।

धनंजय ने हमें डीसीपी सेंट्रल के पीआरओ का प्रेस नोट भी भेजा। इसमें लिखा है, “लड़की इंद्रपुरी नहीं, बल्कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहती है। 7 जून को पीसीआर पर पहाड़गंज थाना क्षेत्र से सूचना मिली कि एक मुस्लिम युवक के साथ एक नाबालिग लड़की मौजूद है और उसने अपनी कलाई काट ली है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वहां पर लड़की के पिता भी मौजूद थे। एलएचएमसी (लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज) में लड़की का मेडिकल कराया गया है। लड़की और उनके पिता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसके पिता ने कहा है कि लड़की इंदिरापुरम से अपने दोस्‍त से मिलने आई थी। युवक ने इसकी जानकारी उनको दे दी। लड़की ने पिता को देखकर खुद को चोट पहुंचा ली। किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। नाबालिग लड़की को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

पड़ताल के अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘राहुल बजरंगी‘ की प्रोफाइल को स्‍कैन किया। इसके मुताबिक, वह गाजियाबाद के रहने वाले हैं और उनके करीब 6400 फॉलोअर्स हैं। वह एक संगठन से जुड़े हुए हैं और विचारधारा से प्रभावित हैं।

निष्कर्ष: गाजियाबाद निवासी लड़की दिल्‍ली में अपने दोस्‍त से मिलने गई थी। वहां पिता के पहुंचने पर उसने खुद कलाई काट ली थी। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : दिल्‍ली में इंद्रपुरी की हिंदू लड़की पहाड़गंज के मुस्लिम लड़के के साथ घूम रही थी। दोनों में अनबन होने पर लड़के ने लड़की के हाथ की नस काट दी।
  • Claimed By : FB User- राहुल बजरंगी
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later