X
X

Fact Check : मेडल वापसी को लेकर विजेंद्र सिंह के बयान को एडिट कर धोनी के नाम पर किया जा रहा वायरल

मेडल वापसी को लेकर वायरल बयान वाली पोस्ट को एडिट कर तैयार किया गया है। यह बयान खिलाड़ी विजेंद्र सिंह ने दिया है, जिसे अब एडिट कर धोनी के नाम से वायरल किया जा रहा है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jun 5, 2023 at 06:19 PM
  • Updated: Jul 6, 2023 at 03:16 PM

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवानों का आंदोलन जारी है। बजरंग पुनिया ने ट्वीट कर आंदोलन खत्म होने के दावे को गलत बताया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब पहलवानों के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं भी अपने मेडल को त्याग दूंगा। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल पोस्ट एडिटेड है। यह बयान धोनी ने नहीं, बल्कि खिलाड़ी विजेंद्र सिंह ने दिया है, जिसे अब एडिट कर धोनी के नाम से वायरल किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘सुरक्षित बेटियां शिक्षित बेटियां’ ने 5 जून 2023 को वायरल पोस्ट को शेयर किया है। यूजर ने पोस्ट को “शेयर महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बहुत धन्यवाद महिला पहलवानों का समर्थन करने के लिए।।”

पोस्ट पर लिखा हुआ है,  “मैं महिला पहलवानों के साथ हूं, अगर जरूरत पड़ी तो मैं भी अपना ‘मेडल’ त्याग दूंगा : महेंद्र सिंह धोनी पूर्व भारतीय कप्तान।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। हमने धोनी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाला, लेकिन हमें दावे से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली। टाइम्स नाउ की वेबसाइट पर 30 मई को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के जीतने पर साक्षी मलिक ने तंज कसते हुए एक ट्वीट कर धोनी को बधाई दी थी। 

‘टेम्प्लेट पर बोलता हिंदुस्तान का लोगो लगा हुआ है। इसी आधार पर हमने बोलता हिंदुस्तान के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। हमें असली पोस्ट 31 मई 2023 को अपलोड हुई मिली। पोस्ट में लिखा हुआ है, “मैं महिला पहलवानों के साथ हूं, अगर जरूरत पड़ी तो मैं भी अपना ‘मेडल’ त्याग दूंगा : विजेंदर सिंह, बॉक्सर।” साथ ही विजेंद्र सिंह की तस्वीर लगी हुई है। इसी पोस्ट को एडिट कर महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिख दिया गया है और उनकी तस्वीर लगा दी गई है।

दोनों के बीच के अंतर को नीचे देखा जा सकता है।

सर्च के दौरान हमें खिलाड़ी विजेंद्र सिंह के इंटरव्यू का एक वीडियो न्यूज 24 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 31 अक्टूबर 2023 को अपलोड हुआ मिला। 5.13 मिनट से उनके बयान को सुना जा सकता है।

जांच के दौरान हमें 4 जून 2023 को अगस्तमैन की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में उन सभी लोगों के बारे में बताया गया है, जिन्होंने पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी है या फिर उनका समर्थन किया है। हमें इस रिपोर्ट में धोनी का नाम नहीं मिला।

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के सोपर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, वायरल दावा गलत है। यह बयान विजेंद्र सिंह ने दिया है।

पड़ताल के अंत में हमने वायरल पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से प्रभावित है। यूजर के पेज पर तकरीबन 100 लाइक्स है और 250 लोग यूजर को फॉलो करते हैं। 

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि धोनी के नाम पर मेडल वापसी को लेकर वायरल बयान वाली पोस्ट को एडिट कर तैयार किया गया है। यह बयान खिलाड़ी विजेंद्र सिंह ने दिया है, जिसे अब एडिट कर धोनी के नाम से वायरल किया जा रहा है। 

  • Claim Review : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब पहलवानों के समर्थन में आ गए हैं।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर सुरक्षित बेटियां शिक्षित बेटियां
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later