X
X

Fact Check : भारतीय महिला रेसलरों के वीडियो को मनगढ़ंत दावे के साथ किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में रेसलिंग के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत और मनगढ़ंत पाया। वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि 7 साल पुराना है, जिसे अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रही दोनों ही महिला भारत से हैं और रेसलर हैं।

नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर रेसलिंग के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो दुबई में हुई एक कुश्ती चैंपियनशिप का है, जहां पर एक पाकिस्तानी महिला पहलवान ने हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया और भारतीय महिलाओं को उससे लड़ने की चुनौती दी। इसी बीच दर्शकों में बैठी एक भारतीय महिला उससे लड़ने पहुंच गई और उसे हरा दिया।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत और मनगढ़ंत पाया। वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि 7 साल पुराना है, जिसे अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रही दोनों ही महिला भारत से हैं और रेसलर हैं।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर नामदेव उनियाल ने 14 अप्रैल 2023 को वायरल वीडियो को शेयर किया है। यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “दुबई में महिला कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में एक पाकिस्तानी महिला पहलवान जीती।उन्होंने भारतीय महिलाओं के उपवास का मजाक उड़ाते हुए मंच पर चुनौती दी कि क्या भारतीय लड़की आकर मुझसे मुकाबला कर सकती है।अचानक तमिलनाडु की कविता विजयलक्ष्मी नाम की तूतीकोरिन की एक हिन्दू लड़की ने हाथ उठाया कि वह तैयार है।नवरात्र में चामुंडा रुप लेकर वह मंच पर भगवा पहन दिखाई दीं, फिर पाकिस्तानी पहलवान को 2 बार पटका और जीत हासिल की। देखकर आनंद लें। हमारे धर्म का जो अपमान करेगा उसका यही हाल होगा …जय श्री राम।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 17 जून 2016 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की पहली प्रोफेशनल वुमन रेसलर और खली की स्टूडेंट बीबी बुलबुल भीड़ को ओपन चैलेंज देती हैं, तभी कविता चैलेंज स्वीकार करते हुए सूट में ही रिंग में उतर आती हैं फिर दोनों में फाइट होती है।

अन्य रिपोर्ट्स को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

पड़ताल के दौरान हमें असली वीडियो CWE के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 13 जून 2016 को अपलोड मिली। कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, दोनों ही महिलाएं भारतीय हैं।

CWE के बारे में सर्च करने पर हमने पाया कि CWE पूर्व WWE रेसलर ग्रेट खली की रेसलिंग कंपनी है, जिसका मुख्य दफ्तर और ट्रेनिंग रिंग पंजाब के जालंधर में स्थित है।

अधिक जानकारी के लिए हमने डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर कविता के भाई संदीप दलाल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो काफी पुराना है और दुबई नहीं, बल्कि भारत का है। बुलबुल और कविता दोनों ही भारतीय हैं और दोनों ही रेसलर हैं। कविता अब रेसलर हैं।

पहले भी यह दावा वायरल हो चुका है, जिसकी रिपोर्ट आप लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

पड़ताल के अंत में हमने वायरल वीडियो को फेक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के पेज की सोशल स्कैनिंग की। हमने पाया कि यूजर के 5 हजार मित्र और 4,130 फॉलोअर्स हैं। प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक यूजर ऋषिकेश का रहने वाला है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में रेसलिंग के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत और मनगढ़ंत पाया। वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि 7 साल पुराना है, जिसे अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रही दोनों ही महिला भारत से हैं और रेसलर हैं।

  • Claim Review : भारतीय महिला विजया लक्ष्मी ने पाकिस्तानी महिला मुक्केबाज से की फाइट।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर नामदेव उनियाल
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later