X
X

Fact Check: वैजयंती माला नहीं हैं वीडियो में डांस करने वाली बुजुर्ग महिला

सोशल मीडिया पर बुजुर्ग महिला के डांस का वीडियो एडिटेड है। ओरिजनल वीडियो में वृद्धा हिंदी गाने पर डांस कर रही हैं। हालांकि, हमें यह पता नहीं चला कि वृद्धा कौन हैं, लेकिन वह वैजयंतीमाला नहीं हैं।

shammi kapoor, vaijayanthimala, viral video,

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस वैजयंती माला के नाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक वृद्ध महिला को डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि 99 साल की आयु में अदाकारा वैजयंती माला डांस कर रही हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है और यह वेटरन एक्‍ट्रेस वैजयंतीमाला का नहीं है। असली वीडियो में बुजुर्ग महिला हिंदी गाने पर डांस कर रही हैं, जबकि वायरल वीडियो में ऑडियो हिंदी गाने का नहीं है।

क्‍या है वायरल पोस्‍ट

फेसबुक यूजर इतियावाराह कोराह (Ittiyavirah Korah) (आर्काइव लिंक) ने 12 अप्रैल को 1.47 सेकंड का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है,

Difficult to believe she is Vaijayanthimala….. She was all grace, an excellent dancer….. OLD AGE CAN BE RUTHLESS, BUT WE ALL CAN DEFEAT IT BY AGEING GRACEFULLY….At 99 she can still dance, MAY THE ALMIGHTY GIVE HER MANY MANY MORE GRACEFUL YEARS…….

(यह विश्वास करना मुश्किल है कि वह वैजयंतीमाला हैं….. वह एक उत्कृष्ट नर्तकी थी… वृद्धावस्था निर्मम हो सकती है, लेकिन हम सभी इसे हरा सकते हैं…99 वर्ष की आयु में भी वह नृत्य कर सकती हैं, ईश्वर उन्हें और भी बहुत से वर्ष प्रदान करे…….)

वीडियो में बुजुर्ग महिला गैर हिंदी भाषी गाने पर डांस कर रही हैं।

विश्‍वास न्‍यूज के टिपलाइन नंबर +919599299372 पर भी हमें यह पोस्‍ट पड़ताल करने के लिए भेजी गई।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उनको गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया। हरिभूमि वेबसाइट पर इस बारे में खबर छपी है। 6 दिसंबर 2022 को छपी खबर में लिखा है कि सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का डांस वायरल हो रहा है। इसमें वह शम्‍मी कपूर के गाने ‘बदन पर सितारे लपेटे हुए…’ पर डांस कर रही हैं। खबर में कही भी वेटरन एक्‍ट्रेस वैजयंतीमाला का जिक्र नहीं है।

एबीपीलाइव पर भी 6 दिसंबर 2022 को इस वीडियो से संबंधित खबर को देखा जा सकता है। इसमें भी लिखा है कि वीडियो में 93 साल की दादी को ‘बदन पे सितारे’ गाने पर डांस करते देखा जा रहा है। इसमें भी वैजयंतीमाला को कोई जिक्र नहीं है।

इसके बाद हमने वैजयंती माला के बारे में सर्च किया। द क्विंट पर 10 जुलाई 2021 को वैजयंती माला का एक वीडियो अपलोड है। इसमें वह दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देती दिख रही हैं।

आउटलुक में 20 नवंबर 2022 को छपी खबर में लिखा है कि वेटरन एक्‍ट्रेस, डांसर और पूर्व सांसद डॉ वैजयंतीमाला बाली को आदित्‍य विक्रम बिरला कलाशिखर पुरस्‍कार से नवाजा गया है।

भाजपा नेत्री एवं अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने भी 21 नवंबर 2022 को वैजयंतीमाला के साथ अपनी फोटो ट्वीट की है।

फोटो देखने पर पता चलता है कि वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला वैयजयंतीमाला नहीं हैं। हालांकि, हमें पड़ताल में वायरल वीडियो वाली वृद्धा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। दोनों की तस्‍वीरों को ध्‍यान से देखने पर हमें फर्क नजर आ जाता है।

इस बारे में हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट के वरिष्‍ठ पत्रकार पराग छापेकर से संपर्क कर उनको वायरल वीडियो भेजा। उनका कहना है, “वीडियो में वैजयंतीमाला नहीं हैं।

वीडियो गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर  इतियावाराह कोराह  (Ittiyavirah Korah) की प्रोफाइल को हमने स्‍कैन किया। इसके अनुसार, वह केरल के कोट्टायम में रहते हैं और उनके करीब 1800 फ्रेंड्स हैं।

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर बुजुर्ग महिला के डांस का वीडियो एडिटेड है। ओरिजनल वीडियो में वृद्धा हिंदी गाने पर डांस कर रही हैं। हालांकि, हमें यह पता नहीं चला कि वृद्धा कौन हैं, लेकिन वह वैजयंतीमाला नहीं हैं।

  • Claim Review : 99 साल की आयु में अदाकारा वैजयंती माला डांस कर रही हैं।
  • Claimed By : FB User- Ittiyavirah Korah
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later