X
X

Fact Check: दुबई की मस्जिद में भजन का दावा गलत, वायरल वीडियो आंध्र प्रदेश के साईं आश्रम का है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भजन गा रही महिलाओं का वायरल वीडियो दुबई नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश का है। अनंतपुर जिले में पुट्टपर्थी साईं आश्रम की तरफ से साल 2012 में एक सर्वधर्म सद्भावना कार्यक्रम आयोजन कराया गया था। वायरल वीडियो उसी का एक हिस्सा है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Mar 23, 2023 at 04:18 PM
  • Updated: Mar 24, 2023 at 05:03 PM

नई दिल्ली (विश्वास टीम)। काले कपड़े पहने भजन गाती कुछ महिलाओं के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दुबई की एक मस्जिद का है। जहां पर महिलाओं ने मस्जिद के अंदर राम भजन गाया है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो दुबई नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश का है। अनंतपुर जिले में पुट्टपर्थी साईं आश्रम की तरफ से साल 2012 में एक सर्वधर्म सद्भावना कार्यक्रम आयोजन कराया गया था। वायरल वीडियो उसी का एक हिस्सा है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर जितेंद्र हिंदू राष्ट्रवादी ने 23 मार्च 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “दुबई में मुस्लिम महिलाएं मस्जिदों में राम भजन करने के लिए एक नई पहल करती हैं और उनके शेख पति ताली बजाकर ताली बजाकर उनका साथ देते हैं, अगर भारत में होता तो इस्लाम खतरे में पड़ जाता।  शेयर करें और 125 करोड़ लोगों तक पहुंचाएं।”

पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले हमने वीडियो को गौर से देखा। हमने पाया कि वीडियो के आखिर में पुट्टपर्थी के साईं बाबा की तस्वीर आती है। इसी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट ‘द प्रशांति रिपोर्टर’ नामक एक वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 10 जुलाई 2012 को प्रकाशित किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, यह कार्यक्रम पुट्टपर्थी साईं आश्रम की तरफ से कराया गया सर्वधर्म सद्भावना कार्यक्रम था। 

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च किया। इस दौरान असली वीडियो श्री सत्य साईं ऑफिशियल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ मिला। दी गई जानकारी के मुताबिक, यह कार्यक्रम पुट्टपर्थी साईं आश्रम की तरफ से आयोजित किया गया था और इसमें शामिल होने के लिए पश्चिम एशिया से श्री सत्य साईं बाबा के कई अनुयायी आए थे। इस डिस्क्रिप्शन में कहीं भी इस कार्यक्रम की जगह की पुष्टि नहीं की गई है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने एक बार फिर गूगल पर सर्च करना शुरू किया।  इस दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ा एक ट्वीट ओमार अली नामक एक अकाउंट पर मिला, जिस पर कमेंट करते हुए प्रीतम साईं पीवी  नामक एक यूजर ने लिखा कि इस कार्यक्रम की लोकेशन आंध्र प्रदेश का पुट्टपर्थी शहर है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने पुट्टपर्थी साईं आश्रम के पीआरओ से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया है, यह कार्यक्रम साल 2012 में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित पुट्टपर्थी साईं आश्रम में हुआ था। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कई पश्चिमी देशों से अनुयायी आये थे। 

पहले भी यह दावा वायरल हो चुका है, जिसकी पड़ताल को यहां पर पढ़ा जा सकता है। 

जांच के अंतिम में हमने वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर जितेंद्र हिंदू राष्ट्रवादी की प्रोफाइल को स्कैन किया। यूजर को फेसबुक पर करीब  1,777  लोग फॉलो करते हैं। दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और अभी दिल्ली में रहता है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भजन गा रही महिलाओं का वायरल वीडियो दुबई नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश का है। अनंतपुर जिले में पुट्टपर्थी साईं आश्रम की तरफ से साल 2012 में एक सर्वधर्म सद्भावना कार्यक्रम आयोजन कराया गया था। वायरल वीडियो उसी का एक हिस्सा है। 

  • Claim Review : दुबई में मुस्लिम महिलाएं मस्जिदों में राम भजन गा रही हैं।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर जितेंद्र हिंदू राष्ट्रवादी
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later