X
X

Fact Check: दुनिया के सबसे खूबसूरत हाथी के नाम पर वायरल हो रही तस्वीर असली नहीं है , डिजिटल टूल्स की मदद से की गई है तैयार

दुनिया के सबसे सुंदर हाथी के नाम से वायरल हो रहा दावा विश्वास न्यूज़ की जांच में गलत निकला। तस्वीरों में दिख रहा हाथी असली नहीं है। यह ‘डंबो’ फिल्म के लिए बनाया गया एक कंप्यूटर चरित्र है। जिसे लोग अब असली समझकर शेयर कर रहे हैं।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Mar 13, 2023 at 05:32 PM
  • Updated: Mar 14, 2023 at 10:48 AM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज): सोशल मीडिया पर एक हाथी के बच्चे की तस्वीर को तेज़ी से वायरल किया जा रहा है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे खबूसूरत हाथी है।

विश्वास न्यूज़ ने वायरल पोस्ट की जांच की और दावा फर्जी निकला। वायरल पोस्ट में दिख रहे हाथी की ये तस्वीरें फिल्म “डंबो” की हैं , जिसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर Sandeep Ugale ने 13 मार्च को फोटो को शेयर किया और साथ में लिखा, ” बहुत प्यारा , दुनिया के सबसे प्यारे हाथी से मिलें। “

पोस्ट के ऊपर इंग्लिश में लिखा हुआ है।  जिसका हिंदी अनुवाद है : दुनिया का सबसे सुंदर हाथी है।

सोशल मीडिया पर अन्य यूजर इस पोस्ट से मिलते-जुलते दावों को शेयर कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड ( मोस्ट ब्यूटीफुल एलीफैंट / दुनिया का सबसे सुंदर हाथी ) से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई पोस्ट या खबर नहीं मिली। यहां से हमने अपनी जांच को आगे बढ़ाया और तस्वीर को गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। हमें यह तस्वीर “Tech 4 Peace التقنية من اجل السلام” नाम के आधिकारिक फेसबुक पेज पर 27 जून 2019 को शेयर की हुई मिली। तस्वीर के साथ लिखा गया था ,”फेक  पोस्ट : नीली आँखों वाले एक हाथी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि,’इस हाथी को दुनिया के सबसे सुंदर हाथी के रूप में वर्गीकृत किया गया है !!’

असल में ये ग्राफिक तस्वीरें फिल्म “डंबो” की हैं , जिसे प्रसिद्ध कंपनी डिज्नी ने बनाया था।

हमें वायरल तस्वीरें imdb.com की वेबसाइट पर भी मिली। यहां वायरल तस्वीरों के साथ -साथ कई और तस्वीर भी मौजूद है। इन्हें “डंबो” फिल्म का बताया गया।

हमें ‘TheCGBros ‘नाम के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर 23 नवंबर 2019 को एक वीडियो अपलोड किया हुआ मिला। वीडियो में बताया गया है कि किस तरह टूल्स की मदद से हाथी को बनाया गया है।

अधिक जानकारी के लिए हमने ग्राफिक डिजाइन एक्सपर्ट ओम प्रकाश से संपर्क किया। हमने वायरल पोस्ट को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। तस्वीर को सॉफ्टवेयर के जरिए बनाया गया है। यह असली हाथी नहीं है।

जांच के अंतिम दौर में फेसबुक यूजर Sandeep Ugale की सोशल स्‍कैनिंग की गई। इस दौरान हमें पता चला कि फेसबुक पर यूजर को 331 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: दुनिया के सबसे सुंदर हाथी के नाम से वायरल हो रहा दावा विश्वास न्यूज़ की जांच में गलत निकला। तस्वीरों में दिख रहा हाथी असली नहीं है। यह ‘डंबो’ फिल्म के लिए बनाया गया एक कंप्यूटर चरित्र है। जिसे लोग अब असली समझकर शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : दुनिया का सबसे सुंदर हाथी है।
  • Claimed By : Sandeep Ugale
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later