X
X

Fact Check: छह माह के फ्री रिचार्ज के नाम पर फ्रॉड लिंक हो रहा शेयर, झांसे में मत आएं

सोशल मीडिया पर फ्री रिचार्ज का मैसेज फेक है। इसके साथ में फिशिंग लिंक वायरल हो रहा है। साइबर एक्सपर्ट ने इस तरह के किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी है।

Free Recharge, Phishing Link,

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर फ्री रिचार्ज के नाम पर एक लिंक शेयर हो रहा है। पोस्ट में दावा किया गया है कि एक वेबसाइट पर 6 महीने का फ्री रिचार्ज दिया जा रहा है। यह ऑफर कुछ दिन के लिए ही है।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में पाया गया कि छह माह के फ्री रिचार्ज के मैसेज के साथ फिशिंग लिंक शेयर किया जा रहा है। इस पर क्लिक करने से यूजर का डेटा हैक हो सकता है।

क्या है वायरल पोस्ट

विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर +91 95992 99372 पर हमारे पाठक ने यह पोस्ट भेजकर इसकी सच्चाई जाननी चाही। इसमें लिखा है,

mene 6 month ka recharge free me is website se kar liya tum bhi karwa lo abhi kuchh time tak hi offer rahega

https://bit.ly/free-6-month-offer

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वायरल मैसेज को ध्यान से देखा। इसमें मैसेज क्लियर नहीं है। किस कंपनी का रिचार्ज है, यह भी नहीं दिया गया है। मैसेज के साथ दिया गया लिंक भी शॉर्ट यूआरएल है। मतलब यह लिंक संदेहास्पद है।

इस बारे में हमने कीवर्ड से गूगल पर ओपन सर्च किया, लेकिन किसी भरोसेमंद मीडिया वेबसाइट पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। इस बारे में किसी भी सरकारी वेबसाइट पर भी हमें किसी मोबाइल नेटवर्क की वेबसाइट पर भी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।

दैनिक जागरण में 22 अप्रैल 2021 को छपी खबर के अनुसार, सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने लोगों को फ्रॉड मैसेज से सचेत रहने की नसीहत दी है। मैसेज में दावा किया जा रहा है कि 10 करोड़ लोगों को सरकार तीन माह का फ्री रिचार्ज देगी। वहीं, सरकार की तरफ से ऐसा कोई मैसेज नहीं दिया गया है। इस तरह के मैसेज को फॉरवर्ड नहीं करने की सलाह दी गई है। मैसेज के साथ दिया गया लिंक यूजर्स को अनजान वेबसाइट पर ले जाता है। वहां से फ्रॉड को अंजाम दिया जा सकता है। इससे निजी जानकारी भी हैक हो सकती है।

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने इंडियन साइबर आर्मी के संस्थापक किश्लय चौधरी से बात की। उनका कहना है, ‘इस तरह के लुभावने मैसेज के साथ फिशिंग लिंक भेजकर लोगों को फंसाया जाता है। इस पर क्लिक करने से यूजर का डेटा हैकर चोरी कर लेता है। यूजर का बैंक अकाउंट तक खाली हो सकता है। लिंक पर क्लिक करने से पहले उसे ध्यान से देख लेना चाहिए। अगर कोई कंपनी ऑफर निकालेगी तो उसकी आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसकी जानकारी जरूर होती है।

इससे पहले भी इस तरह के कई लुभावने मैसेज के साथ फिशिंग लिंक्स वायरल हुए हैं। विश्वास न्यूज ने उनकी पड़ताल की है। फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर फ्री रिचार्ज का मैसेज फेक है। इसके साथ में फिशिंग लिंक वायरल हो रहा है। साइबर एक्सपर्ट ने इस तरह के किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी है।

  • Claim Review : वेबसाइट पर 6 महीने का फ्री रिचार्ज दिया जा रहा है।
  • Claimed By : Whatsapp
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later