X
X

Fact Check: हरियाणा के बरवाला में करीब तीन साल पहले हुई ओलावृष्टि के वीडियो को हाल का समझ किया जा रहा शेयर

हरियाणा के जिले हिसार के गांव बरवाला में सड़क पर बिछी बर्फ की चादर का यह वीडियो मार्च 2020 का है। हाल-फिलहाल में वहां कोई ओलावृष्टि नहीं हुई है।

Hailstorm in Haryana Barwala

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कंपकंपाती ठंड के मौसम में सोशल मीडिया पर हरियाणा के बरवाला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सड़क पर बर्फ की परत बिछी दिख रही है। वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं हरियाणा के गांव बरवाला में इतिहास में पहली बार बर्फबारी हुई है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि हरियाणा के गांव बरवाला का यह वीडियो मार्च 2020 का है। करीब तीन साल पहले गांव में बारिश के साथ जमकर ओले पड़े थे। इसके बाद सड़कों पर बर्फ की चादर-सी बिछ गई थी। हाल-फिलहाल में वहां कोई ओलावृष्टि नहीं हुई है।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Like follow share (आर्काइव लिंक) ने 9 जनवरी को 57 सेकंड का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,

Na ye himachal hai na ye kashmir hai ….. first time in history snowfall in haryana – Gaon Barwala

(ना ये हिमाचल है ना ये कश्मीर है… इतिहास में पहली बार हरियाणा में बर्फबारी हुई है— गांव बरवाला)

ट्विटर यूजर Paramjit Dhillon (आर्काइव लिंक) ने भी इस वीडियो को समान दावे के साथ 10 जनवरी को पोस्ट किया है।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले इसे ध्यान से देखा। इस पर एचआर रोडवेज फैंस का लोगो लगा है।

इसे फेसबुक पर सर्च करने पर हमें इसका पेज मिला। इस पर 27 दिसंबर 2022 को इस वीडियो (आर्काइव लिंक) को अपलोड किया गया है। इसमें भी लिखा है,

कश्मीर या हिमाचल नहीं हरियाणा बरवाला में गिरी बर्फ़ खूबसूरत नज़ारा

वीडियो में बरवाला का बोर्ड भी देखा जा सकता है। मतलब यह वीडियो बरवाला का ही है।

इसके बाद हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया। दैनिक भास्कर में तीन साल पहले एक खबर छपी है कि बरवाला के आसपास पांच किमी के एरिया में बारिश के साथ जमकर ओले पड़े हैं। इससे क्षेत्र के पांच किमी के इलाके में करीब 3 इंच मोटी बर्फ की चादर बिछ गई।

बरवाला सिटी हरियाणा फेसबुक पेज पर अखबार में छपी इस खबर की कटिंग पोस्ट की गई है। 15 मार्च 2020 को पोस्ट की गई इस कटिंग पर तारीख भी 15 मार्च 2020 की दी हुई है।

यूट्यूब चैनल Pk campus 007 पर हमें वायरल वीडियो भी मिल गया। इसे 14 मार्च 2020 को अपलोड किया गया है। इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि बरवाला में खराब मौसम। बरवाला में हुई ओलो की बारिश।

इसकी अधिक जानकारी के लिए हमने हिसार में दैनिक जागरण के रिपोर्टर अमित धवन से बात की। उनका कहना है, ‘यह वीडियो मैंने देखा है। वीडियो अभी का नहीं है, करीब तीन साल पुराना है। उस समय ओलावृष्टि हुई थी। अभी हाल-फिलहाल में ओले नहीं पड़े हैं।

पुराने वीडियो को शेयर करने वाले फेसबुक पेज ‘लाइक फॉलो शेयर‘ को हमने स्कैन किया। यह पेज 3 जनवरी 2023 को बना है।

निष्कर्ष: हरियाणा के जिले हिसार के गांव बरवाला में सड़क पर बिछी बर्फ की चादर का यह वीडियो मार्च 2020 का है। हाल-फिलहाल में वहां कोई ओलावृष्टि नहीं हुई है।

  • Claim Review : हरियाणा के गांव बरवाला में हाल में पहली बार बर्फबारी हुई है।
  • Claimed By : FB User- Like follow share
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later