X
X

Fact Check : फ्री ओप्पो मोबाइल देने का दावा करता ये लिंक फर्जी है

फ्री ओप्पो मोबाइल देने को लेकर वायरल हो रहा यह दावा फर्जी है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह देते हैं।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Dec 28, 2022 at 02:42 PM
  • Updated: Dec 28, 2022 at 02:47 PM
Free Mobile

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें फ्री ओप्पो मोबाइल जीतने की बात कही गई है। पोस्ट में एक क्विज का लिंक है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यूजर्स इस क्विज में भाग लेकर ओप्पो फोन जीत सकते हैं। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह लिंक एक संदिग्ध वेबसाइट पर रीडायरेक्ट करता है। यह दावा फर्जी है। उपयोगकर्ताओं को लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर “मसरूर जान ” ने 19 दिसंबर को यह पोस्ट शेयर की है। पोस्ट पर लिखा है- टच करो और जीतो फ्री ओप्पो मोबाइल।

इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्‍ट के आर्काइव वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्वास न्यूज ने मैसेज में दिए गए लिंक को चेक कर पोस्ट की पड़ताल की। लिंक का यूआरएल ओप्पो की वेबसाइट का नहीं है। सुरक्षा कारणों से हमने इस लिंक पर क्लिक नहीं किया। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने ओप्पो कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को सर्च किया। हमें ऐसे किसी भी क्विज से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली। जांच के दौरान हमें ओप्पो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 31 अक्टूबर 2022 को किया गया एक ट्वीट मिला, जिसमें बताया गया है कि ओप्पो की सभी प्रतियोगिताएं और गिवअवे उनके सोशल मीडिया चैनलों पर ही होंगे।

हमने ओप्पो की वेबसाइट को भी सर्च किया,वहां हमें ऐसे किसी क्विज या फ्री ओप्पो फ़ोन देने वाली कोई स्कीम नहीं मिली।

अधिक जानकारी के लिए हमने इंडियन साइबर आर्मी के अध्यक्ष और भारतीय पुलिस के साइबर अपराध सलाहकार किसलय चौधरी से संपर्क किया। उनके साथ वायरल लिंक को शेयर किया। उन्होंने कहा, वायरल लिंक फर्जी है। ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें।

पहले भी ओप्पो से जुड़े कई दावे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनकी जांच विश्वास न्यूज़ कर चूका है। आप हमारी पड़ताल को यहां पढ़ सकते हैं।

अंत में हमने इस पोस्ट को शेयर करने वाली यूजर की जांच की। जांच में पता चला कि यूजर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की रहने वाली है। यूजर के फेसबुक पर 21 मित्र हैं।

निष्कर्ष: फ्री ओप्पो मोबाइल देने को लेकर वायरल हो रहा यह दावा फर्जी है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह देते हैं।

  • Claim Review : क्विज में भाग लेकर जीते फ्री ओप्पो फोन।
  • Claimed By : Masroor Jaan
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later