X
X

Fact Check: टाटा कंपनी अपनी सातवीं वर्षगांठ पर नहीं दे रही है 2,999 रुपए, वायरल पोस्ट फर्जी 

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा फर्जी निकला। पाठकों को सलाह दी जाती है कि ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Dec 23, 2022 at 05:06 PM
  • Updated: Jul 6, 2023 at 01:36 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर टाटा कंपनी को लेकर कई तरह के दावे वायरल हो रहे हैं। एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि टाटा कंपनी के 7 साल पूरे होने पर कंपनी सभी देशवासियों को 2,999 दे रही है। लिंक पर क्लिक करने पर पैसे खाते में पहुंच जाएंगे। 

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि यह मैसेज फर्जी है। यूजर का डेटा इकट्ठा करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

क्या है वायरल पोस्ट में ? 

फेसबुक यूजर आलिया ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “बधाई हो ! आप जीत सकते हो ₹2999.”

पोस्ट पर लिखा हुआ है, TATA कंपनी के 7 साल पुरे होने पर इनाम ₹2,999..पूरी भारत की जनता को *2,999..बिलकुल मुफ्त..पैसो को खाते में लेने के लिए क्लिक करें।

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। एक दूसरे यूजर रविंदर ने भी मिलती-जुलती पोस्ट को शेयर किया है।

पड़ताल 

विश्वास न्यूज ने सबसे पहले कीवर्ड्स से ढूंढा कि क्या टाटा कंपनी ऐसा कोई ऑफर दे रही है। हमें उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसी किसी ऑफर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। हमने आगे न्यूज़ सर्च किया। हमें किसी खबर में भी टाटा कंपनी द्वारा ऐसे किसी ऑफर के बारे में कोई खबर नहीं मिली।

हमने आगे टाटा कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को खंगाला। यहां भी हमें ऐसी कोई पोस्ट शेयर की हुई नहीं मिली। हमें टाटा के आधिकारिक पेज पर इस तरह की पोस्ट जरूर मिली, जिसमें इस तरह के ऑफर्स और दावों को फेक बताया गया है। 

इसके बाद हमने वायरल पोस्ट में दिए गए लिंक को चेक किया। लिंक पर क्लिक करते ही हमें एरर दिखाने लगा। हमारे सामने जो पेज खुल कर सामने आया उस पर लिखा हुआ था, यह पेज इंटरनेट पर मौजूद नहीं है। 

हमने टाटा कंपनी की कम्युनिकेशन मैनेजर से इस लिंक को लेकर बातचीत की। उन्होंने हमें बताया कि यह लिंक फर्जी है। हमारे जो भी ऑफर्स आते हैं, आप उन्हें वेबसाइट और हमारे सोशल मीडिया पर देख सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमने साइबर एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि साइबर क्राइम करने वाले आजकल लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। वो लोगों को ऑफर्स का लालच देते हैं और उनका निजी डेटा चुरा लेते हैं। हमें इस तरह से जल्दबाजी में किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। हमारी सेफ्टी हमारे हाथ में है। अगर कोई कंपनी इस तरह के ऑफर देगी, तो वो अपने सोशल मीडिया या वेबसाइट पर इसकी जानकारी जरूर देगी। हमें वहां पर जाकर चेक करना चाहिए। अगर किसी वेबसाइट पर अबाउट या कॉन्टैक्ट अस की डिटेल नहीं है तो वह फर्जी है। इस पर अपनी जानकारी मत दें। इससे आपका डेटा चोरी हो सकता है। ऐसी पोस्ट की शिकायत करें। 

पड़ताल के अंत में हमने इस लिंक को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर आलिया की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि यूजर अक्सर इस तरह के फर्जी पोस्ट शेयर करती रहती है। फेसबुक पर यूजर को 219 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा फर्जी निकला। पाठकों को सलाह दी जाती है कि ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

  • Claim Review : टाटा कंपनी द्वारा देशवासियों को फ्री में 2999 रुपए दिए जा रहे हैं।
  • Claimed By : आलिया
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later