X
X

Fact Check: केजरीवाल के रोड शो में समर्थक द्वारा पीएम मोदी का मास्क पहनने का वीडियो गुजरात चुनाव 2022 से संबंधित नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली में समर्थक द्वारा पीएम मोदी का मास्क पहनने वाले वीडियो का गुजरात चुनाव 2022 से कोई संबंध नहीं है। यह दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान टिकटॉक स्टार ने बनाकर पोस्ट किया था।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर 10 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अरविंद केजरीवाल की रैली में एक समर्थक पीएम मोदी की मास्क पहनता दिख रहा है। वीडियो शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि वायरल वीडियो गुजरात में केजरीवाल के रोड शो का है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 से कोई संबंध नहीं है। यह दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में वायरल हुआ था।

क्या है वायरल पोस्ट में

फेसबुक यूजर R K Gupta (आर्काइव लिंक) ने 13 अक्टूबर को वीडियो शेयर करते हुए लिखा,

Meanwhile people of Gujarat in Kejriwal’s roadshow be like
(इस बीच केजरीवाल के रोड शो में गुजरात के लोग इस तरह बने)

पड़ताल

वायरल वीडियो पर ‘आकाश सागर’ का नाम लिखा हुआ है। हमने सबसे पहले आकाश सागर की फेसबुक प्रोफाइल चेक की। 8 अप्रैल 2020 को इस वायरल क्लिप वाले वीडियो को कुछ अन्य वीडियो जोड़कर पोस्ट किया गया है। मतलब यह हाल—फिलहाल का वीडियो नहीं है।

आकाश के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस वीडियो को देखा जा सकता है। इसे 26 जनवरी 2020 को अपलोड किया गया है। इसमें इलेक्शंस का हैशटैग लगा है।

कीवर्ड से इसे गूगल पर ओपन सर्च करने पर हमें न्यूज 18 में 28 जनवरी 2020 को छपी खबर का लिंक मिला। इसके मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की लड़ाई सोशल मीडिया पर भी लड़ी जा रही है। अब यह लड़ाई टिकटॉक तक पहुंच गई है। टिकटॉक स्टार आकाश सागर ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें ‘आप’ चीफ अरविंद केजरीवाल की रैली में आकाश सागर को दिखाया गया है। कुछ देर में वह केजरीवाल के सामने पीएम मोदी का मास्क पहन लेते हैं। यह देखकर केजरीवाल भी हंस देते हैं।

टाइम्स नाउ हिंदी में भी इस वीडियो से संबंधित खबर को देखा जा सकता है। इसे 28 जनवरी 2020 को पब्लिश किया गया है। इसे दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 से जोड़ा जा रहा है।

इस बारे में हमने दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार अमित शर्मा से बात की। उनका कहना है, ‘यह वीडियो दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान वायरल हुआ था। जबकि गुजरात चुनाव की तो तारीख का तो अभी तक ऐलान भी नहीं हुआ है।

वीडियो को भ्रामक दावे से शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘आर के गुप्ता‘ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, व​ह बोकारो में रहते हैं।

निष्कर्ष: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली में समर्थक द्वारा पीएम मोदी का मास्क पहनने वाले वीडियो का गुजरात चुनाव 2022 से कोई संबंध नहीं है। यह दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान टिकटॉक स्टार ने बनाकर पोस्ट किया था।

  • Claim Review : वायरल वीडियो गुजरात में केजरीवाल के रोड शो का है।
  • Claimed By : FB User- R K Gupta
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later