X
X

Fact Check: आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव की तीन साल पुरानी तस्वीर हालिया बताकर की जा रही शेयर

प्रोड्यूसर किरण राव की यह वायरल फोटो करीब तीन साल पुरानी है। उस वक्त आमिर और किरण अलग नहीं हुए थे। इसका हाल-फिलहाल से कोई वास्ता नहीं है।

aamir khan, kiran rao, aamir kiran divorce, fact check, fake news,

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि किरण राव हाल में बांद्रा में घूमती हुई दिखीं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि किरण राव की यह फोटो सितंबर 2019 की है। उस समय आमिर खान और किरण अलग नहीं हुए थे। इसका हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक पेज ‘हिन्दुत्व का शँखनाद‘ (आर्काइव लिंक) पर 9 अक्टूबर 2022 को इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा गया,

अमिर खान कि भुत पुर्व पत्नी आजकल बांद्रा में खुली सड़कों पर घुमती है एक समय इसे भारत में डर लगता था

ट्विटर यूजर ‘पवित्रा श्री मिश्रा‘ (आर्काइव लिंक) ने भी इस फोटो को समान दावे के साथ पोस्ट किया है।

https://twitter.com/spavitra277/status/1578369878951530498

पड़ताल

वायरल फोटो की पड़ताल के लिए हमने इसे गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया। इसमें बॉलीवुड तड़का वेबसाइट पर 22 सितंबर 2019 को छपी खबर मिली। इसमें वायरल फोटो को देखा जा सकता है। खबर के मुताबिक, आमिर खान ने 2005 में किरण राव से शादी की थी। हाल ही में किरण को बांद्रा में देखा गया था। उनकी ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बिना मेकअप और चश्मा लगाए किरण को पहचानना मुश्किल हो रहा था। हालांकि, फोटोग्राफरों के सामने आने पर उन्होंने मुस्कुराते हुए पोज दिए।

वैनिटी न्यूज यूट्यूब चैनल पर 23 सितंबर 2019 को अपलोड वीडियो न्यूज में भी इस तस्वीर को देखा जा सकता है। इसके मुताबिक, उनको बांद्रा की सड़कों पर देखा गया है।

3 जुलाई 2021 को जागरण डॉट कॉम में छपी खबर के अनुसार, आमिर और किरण ने अलग होने का फैसला कर लिया है। 15 साल की शादी के बाद दोनों ने यह फैसला किया है। किरण आमिर की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस बारे में जानकारी दी।

इस बारे में हमने मुंबई के सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट पराग छापेकर से बात की। उनका कहना है, ‘किरण राव की यह फोटो कुछ साल पहले वायरल हुई थी। यह हाल की नहीं है।

पुरानी फोटो शेयर करने वाले फेसबुक पेज ‘हिन्दुत्व का शँखनाद‘ को हमने स्कैन किया। 8 दिसंबर 2014 को बने इस पेज को 14 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: प्रोड्यूसर किरण राव की यह वायरल फोटो करीब तीन साल पुरानी है। उस वक्त आमिर और किरण अलग नहीं हुए थे। इसका हाल-फिलहाल से कोई वास्ता नहीं है।

  • Claim Review : किरण राव यह फोटो हाल की है।
  • Claimed By : FB User- हिन्दुत्व का शँखनाद
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later