X
X

Fact Check: एशिया कप जीतने के बाद बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले नहीं हुआ श्रीलंका का झंडा, वायरल तस्वीर तीन साल पुरानी

विश्वास न्यूज की पड़ताल में एशिया कप में श्रीलंका की जीत के बाद बुर्ज खलीफा पर श्रीलंका के झंडे को प्रदर्शित करने का दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल तस्वीर साल 2019 की है। साल 2019 में श्रीलंका में छह बम धमाके हुए थे। जिसके बाद मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुर्ज खलीफा पर श्रीलंका का झंडा  लहराया गया था। जिसकी तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर बुर्ज खलीफा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। बुर्ज खलीफा पर श्रीलंका का झंडा लहराता हुआ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एशिया कप 2022 का खिताब जीतने के बाद बुर्ज खलीफा पर श्रीलंका का झंडा फहराया गया।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल तस्वीर साल 2019 की है। साल 2019 में श्रीलंका में छह बम धमाके हुए थे। जिसके बाद मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुर्ज खलीफा पर श्रीलंका का झंडा  लहराया गया था। जिसकी तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर Chamara Prasad Lk ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, “एशिया कप में श्रीलंका की जीत के बाद बुर्ज खलीफा।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है। 

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें हूबहू फोटो बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपलोड मिली। तस्वीर को 25 अप्रैल 2019 को शेयर किया गया था। कैप्शन के मुताबिक, श्रीलंका का साथ देने के लिए उसके झंडे को लहराया गया था और लिखा था कि यह दुनिया सहिष्णुता और एक-दूसरे की मौजूदगी से बनी है।

https://twitter.com/BurjKhalifa/status/1121437605357346816

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट हिंदू की वेबसाइट पर 26 अप्रैल 2019 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, साल 2019 में श्रीलंका में आतंकवादियों ने श्रीलंका के तीन चर्च और तीन होटलों पर हमला करते हुए छह  बम धमाके किए थे। जिसके बाद धमाके में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुर्ज खलीफा पर श्रीलंका का झंडा फहराया गया था। 

हमें यह फोटो Getty Images की वेबसाइट पर भी मिली। वेबसाइट के मुताबिक, फोटो साल 2019 की है। 

सर्च को आगे बढ़ाते हुए हमने इस बारे में खोजना शुरू किया कि क्या श्रीलंका की जीत के बाद बुर्ज खलीफा पर  श्रीलंका का झंडा प्रदर्शित किया गया। इस दौरान हमें कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। हमने बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को भी खंगाला। हमें वहां पर भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण डिजिटल के स्पोर्ट्स हेड विप्लव से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह तस्वीर श्रीलंका के मैच जीतने के बाद की नहीं है। 

पड़ताल के अंत में विश्वास न्यूज़ ने फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर Chamara Prasad Lk की सोशल स्कैनिंग की। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर श्रीलंका का रहने वाला है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में एशिया कप में श्रीलंका की जीत के बाद बुर्ज खलीफा पर श्रीलंका के झंडे को प्रदर्शित करने का दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल तस्वीर साल 2019 की है। साल 2019 में श्रीलंका में छह बम धमाके हुए थे। जिसके बाद मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुर्ज खलीफा पर श्रीलंका का झंडा  लहराया गया था। जिसकी तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : एशिया कप जीतने के बाद बुर्ज खलीफा पर श्रीलंका का झंडा प्रदर्शित किया गया।
  • Claimed By : Chamara Prasad Lk
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later