X
X

Fact Check: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की जापान यात्रा की तस्वीर को गलत दावे के साथ किया जा रहा शेयर

विश्वास न्यूज की पड़ताल में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे की तस्वीर को शेयर कर सिंगापुर जाने का किया जा रहा वायरल दावा गलत निकला। गोटाबाया राजपक्षे की वायरल तस्वीर साल 2016 की है और जापान के एक दौरे की है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की एक तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वो मालदीव से सिंगापुर जाने वाली एक फ्लाइट में नजर आए। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। गोटाबाया राजपक्षे की वायरल तस्वीर साल 2016 की है और जापान के एक दौरे की है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर Syed RkNagar ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, “श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे मालदीव से सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट में नजर आए।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट श्रीलंका के वेबसाइट Colombo Telegraph पर 24 दिसंबर 2016 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, वायरल तस्वीर जापान के एक दौरे की है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स के जरिए सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल तस्वीर गोटबाया राजपक्षे के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर 17 दिसंबर 2016 को शेयर मिली। कैप्शन के अनुसार, वायरल तस्वीर जापान की एक यात्रा के दौरान की है।

अधिक जानकारी के लिए हमने श्रीलंका के एक पत्रकार दिनेश डी अलविसी से संपर्क किया। वायरल दावे को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह तस्वीर तकरीबन छह साल पुरानी है और जापान की एक यात्रा के दौरान की है। जिसे लोग अब गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

वायरल पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर Syed RkNagar को फेसबुक पर 8,296 लोग फॉलो करते हैं। फेसबुक पर यूजर के तकरीबन 5 हजार मित्र हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे की तस्वीर को शेयर कर सिंगापुर जाने का किया जा रहा वायरल दावा गलत निकला। गोटाबाया राजपक्षे की वायरल तस्वीर साल 2016 की है और जापान के एक दौरे की है।

  • Claim Review : श्रीलंका के पूर्ल राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे मालदीव से सिंगापुर जाने वाली एक फ्लाइट में नजर आए।
  • Claimed By : Syed RkNagar
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later