X
X

Fact Check: आईपीएल में गुजरात टाइटंस की जीत के बाद नहीं दिया जा रहा है 599 रुपये का 3 महीने का फ्री रिचार्ज

टाटा ग्रुप द्वारा 599 रुपये का तीन महीने का फ्री रीचार्ज दिए जाने वाला मैसेज फेक है।  इस लुभावने मैसेज के साथ फिशिंग लिंक को वायरल किया जा रहा है। साइबर एक्सपर्ट ने इस लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गुजरात टाइटंस के आईपीएल 2022 का विजेता बनने के बाद सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि गुजरात टाइटंस के आईपील जीतने की खुशी में टाटा ग्रुप सभी भारतीय यूजर्स को 599 रुपये का तीन महीने का फ्री रिचार्ज दे रहा है। इसके साथ ही नीचे एक लिंक दिया गया है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज फर्जी है। टाटा कंपनी ने इस तरह का कोई ऑफर नहीं दिया है। 

क्या है वायरल पोस्ट में

फेसबुक यूजर Hîmâńšhü Päñdyâ (आर्काइव) ने 30 मई को पोस्ट किया,

Tata IPL ऑफर Gujarat Titans को फाइनल जितने की ख़ुशी में टाटा दे रहा है सभी भारतीय यूजर को 599 का 3 महीने वाला रिचार्ज फ्री में देने का वादा किया है तो अभी निचे नीले रंग की लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर पर रिचार्ज करे।

इसके साथ में नीचे एक लिंक दिया गया है। जिसके साथ में लिखा है,

TATA IPL: Free Recharge Offer

रिचार्ज करने के लिए यहां क्लिक करें

वॉट्सऐप पर भी हमें इस तरह का मैसेज मिला।

पड़ताल

वायरल पोस्ट की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले मैसेज के साथ दिए गए लिंक को ध्यान से देखा। इसका यूआरएल लिखा है, mahacashback.xyz। यूआरएल देखने में ही संदेहास्पद लगा। अगर टाटा ग्रुप ऐसा कोई ऐलान करता तो उसकी वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसी कोई जानकारी जरूर होती। हमने टाटा की आधिकारिक वेबसाइटट्विटर अकाउंट और फेसबुक अकाउंट चेक किए, लेकिन इसका कोई जिक्र नहीं मिला।  

कीवर्ड से सर्च करने पर भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जो इस दावे की पुष्टि कर सके। हां, न्यूजपेपर की एक कटिंग मिली। इसमें लिखा है कि टाटा द्वारा फ्री रिचार्ज देने का लिंक वायरल हो रहा है। इसको लेकर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। टाटा आईपीएल में गुजरात टाइटंस की जीत की खुशी में भारतीयों को 3 महीने का फ्री रिचार्ज देने का मैसेज वायरल हो रहा है। इसको लेकर साइबर सेल ने अलर्ट जारी किया है। साइबर सेल ने सलाह दी है कि ऐसे लिंक पर भरोसा न करें।

सर्च में हमें सूरत सिटी पुलिस के नाम से बने ट्विटर अकाउंट पर 31 मई को किया गया ट्वीट मिला। इसमें वायरल मैसेज को फ्रॉड बताया गया है। साथ ही ऐसे लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई है।

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने टाटा ग्रुप के मुंबई स्थित ऑफिस में संपर्क किया। कंपनी सेक्रेट्री ने कहा, ‘टाटा ग्रुप की तरफ से इस तरह का कोई भी ऑफर नहीं दिया गया है।’  

साइबर एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल ने इस मैसेज को फेक बताया। उनका कहना है, ‘इसमें फिशिंग लिंक दिया गया है। साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए ऐसे मैसेज वायरल करते हैं। इस पर क्लिक करने से आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।

विश्वास न्यूज पहले भी इस तरह के फिशिंग लिंक वाले मैसेज का फैक्ट चेक कर चुका है। पूरी रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा चुका है।

फेक मैसेज वायरल करने वाले फेसबुक यूजर Hîmâńšhü Päñdyâ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह रांची में रहते हैं।

निष्कर्ष: टाटा ग्रुप द्वारा 599 रुपये का तीन महीने का फ्री रीचार्ज दिए जाने वाला मैसेज फेक है।  इस लुभावने मैसेज के साथ फिशिंग लिंक को वायरल किया जा रहा है। साइबर एक्सपर्ट ने इस लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी है। 

  • Claim Review : गुजरात टाइटंस के आईपील जीतने की खुशी में टाटा ग्रुप सभी भारतीय यूजर्स को 599 रुपये का तीन महीने का फ्री रिचार्ज दे रहा है।
  • Claimed By : FB User- Hîmâńšhü Päñdyâ
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later