X
X

Fact check: सूरज को छिपाता चांद का ये वीडियो एडिटेड है, फर्जी दावा हुआ वायरल

विश्वास न्यूज की पड़ताल में सूरज को छुपाता चांद के वीडियो को लेकर वायरल दावा गलत निकला। वीडियो को कंप्यूटर द्वारा तैयार किया है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: May 2, 2022 at 07:49 PM
  • Updated: Aug 29, 2022 at 08:08 AM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर चांद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व दिशा से बड़ा-सा चांद निकलता है और सूरज की तरफ जाकर कुछ देर के लिए उसे ढक देता है। फिर कुछ सेकेंड के लिए चारों तरफ अंधेरा छा जाता है और फिर चांद उत्तर दिशा की ओर छिप जाता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह नार्थ पोल का वीडियो है, जहां पर 24 घंटे दिन रहता है। इस जगह पर सिर्फ 30 सेकेंड के लिए ही चांद दिखाई देता है और वो 5 सेकेंड के लिए सूरज को पूरी तरीके से कवर कर लेता है और फिर से छिप जाता है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। वीडियो को कंप्यूटर द्वारा तैयार किया है।

क्या है वायरल दावे में?

ट्विटर यूजर Ollie and Dave ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “पूर्व नार्थ पोल से निकलता हुआ चांद, यहां पर 24 घंटे दिन रहता है। चांद 30 सेकेंड के लिए आता है और 5 सेकेंड के लिए सूरज को ढकता है और फिर छिप जाता है।

इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर्स इससे मिलते-जुलते दावों को शेयर कर रहे हैं।

पड़ताल –

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए विश्वास न्यूज ने इनविड टूल का इस्तेमाल करते हुए वीडियो के कई ग्रैब्स निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें असली वीडियो एनिमेशन बनाने वाली वेबसाइट https://nftb.io/ पर प्राप्त हुआ। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस वीडियो को एडिटिंग में माहिर कलाकार Aleksey Patrev ने बनाया है।

प्राप्त जानकारी के आधर पर हमने Aleksey Patrev के सोशल मीडिया अकाउंट को सर्च कर खंगालना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो Aleksey Patrev के ट्विटर अकाउंट पर 20 फरवरी 2022 को अपलोड मिला। कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो कंप्यूटर के द्वारा तैयार किया गया है। Aleksey Patrev के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सीजी आर्टिस्ट हैं, जो कि इस तरह के डिजिटल आर्ट्स बनाते हैं और वो यूक्रेन के रहने वाले हैं। कई एनिमेशन बनाने वाली वेबसाइट पर Aleksey Patrev के आर्ट्स मौजूद हैं।

https://twitter.com/AlekseyN11/status/1495464010631847946

अधिक जानकारी के लिए हमने Aleksey Patrev से मेल के जरिए संपर्क किया है। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर और ग्राफिक्स के जरिए तैयार किया गया है।

पड़ताल के अंत में पोस्ट को वायरल करने वाले यूजर की जांच की गई। यूजर की सोशल स्कैनिंग में पता चला कि यूजर साल 2019 से ट्विटर पर मौजूद हैं और 1600 से ज्यादा लोग यूजर को फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में सूरज को छुपाता चांद के वीडियो को लेकर वायरल दावा गलत निकला। वीडियो को कंप्यूटर द्वारा तैयार किया है।

  • Claim Review : The moon is in the North Pole, where the day lasts 24 hours and the moon appears in only 30 seconds completely and blocks the sun for only 5 seconds and then disappears, a breathtaking view.
  • Claimed By : Ollie and Dave.
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later