X
X

Fact Check: गड्ढे में गिरकर लड़के के गायब होने का यह वीडियो एडिटेड है

विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में वायरल वीडियो एडिटेड निकला। असली वीडियो में लड़का गड्ढे में गिरता ज़रूर है मगर पूरी तरह गायब नहीं होता, बल्कि आधा ही गड्ढे के अंदर जाता है और फिर उठकर खड़ा हो जाता है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Apr 19, 2022 at 03:13 PM
  • Updated: May 11, 2022 at 05:24 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का टीन से ढके एक गड्ढे में कूदता है और टीन टूटने से वो नीचे गिर जाता है। वीडियो में गिरने पर ये लड़का पूरी तरह गड्ढे में गायब हो जाता है। विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में वायरल वीडियो एडिटेड निकला। असली वीडियो में लड़का गड्ढे में गिरता ज़रूर है मगर पूरी तरह गायब नहीं होता, बल्कि आधा ही गड्ढे के अंदर जाता है और फिर उठ कर खड़ा हो जाता है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुत यूजर Sweta Gaikwad (Archive) वायरल वीडियो को शेयर किया। वीडियो में एक लड़का टीन से ढके एक गड्ढे में कूदता है और टीन टूटने से वो नीचे गिर जाता है। वीडियो में गिरने पर ये लड़का पूरी तरह गड्ढे में गायब हो जाता है। वीडियो का आर्काइव लिंक यहाँ देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इस वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स इमेज पर ढूंढा। हमें यही वीडियो makassar_iinfo नाम के इंस्टाग्राम पेज पर 12 अप्रैल 2022 को अपलोडेड मिला। इस वीडियो में लड़का गड्ढे में गिरता ज़रूर है मगर पूरी तरह गायब नहीं होता, बल्कि आधा ही गड्ढे के अंदर जाता है और फिर उठ कर खड़ा हो जाता है।

हमें यह वीडियो @satuin_ नाम के ट्विटर अकाउंट पर भी 11 अप्रैल 2022 को अपलोडेड मिला। इस वीडियो में भी लड़का गड्ढे में गिरता ज़रूर है मगर पूरी तरह गायब नहीं होता, बल्कि आधा ही गड्ढे के अंदर जाता है और फिर उठ कर खड़ा हो जाता है।

https://twitter.com/satuin_/status/1513522233938829317

हमें इस घटना पर एक खबर yoursay.suara.com नाम की वेबसाइट पर भी मिली। खबर के अनुसार, यह घटना इंडोनेशिया की है। इस खबर में भी कहा गया है कि इस घटना का एडिटेड वर्जन वायरल हो रहा है। खबर के अनुसार, वीडियो कथित तौर पर इंडोनेशिया में 2024 के राष्ट्रपति चुनाव स्थगित होने की अफवाहों के विरोध के दौरान लिया गया था।

हमने इस विषय में yoursay.suara.com के एडिटर्स से मेल के ज़रिये संपर्क साधा। जवाब में बताया गया कि वायरल वीडियो एडिटेड है।

वायरल पोस्ट को Sweta Gaikwad नाम की फेसबुक यूजर ने शेयर किया था। यूजर ने अपनी पर्सनल जानकारी को छुपाया हुआ है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में वायरल वीडियो एडिटेड निकला। असली वीडियो में लड़का गड्ढे में गिरता ज़रूर है मगर पूरी तरह गायब नहीं होता, बल्कि आधा ही गड्ढे के अंदर जाता है और फिर उठकर खड़ा हो जाता है।

  • Claim Review : में गिरने पर ये लड़का पूरी तरह गड्ढे में गायब हो जाता है
  • Claimed By : Sweta Gaikwad
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later