X
X

Fact Check: 4 साल पहले रांची शोभा यात्रा का वीडियो उत्तर प्रदेश के नाम से हुआ वायरल

विश्वास न्यूज की पड़ताल में नवरात्र पर्व के अवसर पर पुष्पों की वर्षा को लेकर किया जा रहा दावा गलत निकला। वायरल वीडियो का उत्तर प्रदेश से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो झारखंड के रांची शहर का है। 2018 के रामनवमी समारोह के दौरान, एक हेलिकॉप्टर ने भीड़ पर फूलों की वर्षा की थी।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Apr 5, 2022 at 12:52 PM
  • Updated: Apr 5, 2022 at 04:55 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हिन्दू नववर्ष और नवरात्र पर्व के मौके पर सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में पुष्पों की वर्षा करवाई है। वीडियो में एक हेलिकॉप्टर नीचे इकट्ठा भीड़ पर फूल बरसाता हुआ नजर आ रहा है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। वायरल वीडियो का उत्तर प्रदेश से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो झारखंड के रांची शहर का है। 2018 के रामनवमी समारोह के दौरान, एक हेलिकॉप्टर ने भीड़ पर फूलों की वर्षा की थी।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर Gyan Prakash ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “वहीं MYogiAdityanath जी के राज में “हिंदू नववर्ष और नवरात्र पर्व” के शुभअवसर पर सनातनियों के ऊपर पुष्पों की वर्षा।”

कई अन्य यूजर ने भी कुछ ऐसा ही दावों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं । फैक्ट चेक के उद्देश्य से यूजर द्वारा लिखी गई बातों को हूबहू लिखा गया है। इसके आर्काइव्ड वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल –

दावे की सच्चाई जानने के लिए विश्वास न्यूज ने इनविड टूल का इस्तेमाल करते हुए वीडियो के कई ग्रैब्स निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें यही हूबहू वीडियो Chanchal’s Biology नामक एक यूट्यूब चैनल पर 13 अप्रैल 2019 को अपलोड मिला। कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, वीडियो झारखंड के रांची शहर का है।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने यूट्यूब पर कई कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें यह वीडियो झारखंड के एक यूट्यूब चैनल Ranchi Clips पर मार्च 2018 को अपलोड मिला। कैप्शन के मुताबिक, वीडियो रांची शहर में साल 2018 में रामनवमी में निकाली गई शोभा यात्रा का है। फेसबुक पर कई यूजर्स ने भी इस वीडियो को साल 2018 में शेयर करते हुए रांची फिरायालाल चौक का बताया है।

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण रांची के चीफ रिपोर्टर से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। इस वीडियो का उत्तर प्रदेश से कोई संबंध नहीं है। वीडियो साल 2018 में नवरात्र के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा का है।

पड़ताल के अंत में पोस्ट को वायरल करने वाले यूजर की जांच की गई। यूजर की सोशल सकैनिंग में पता चला कि यूजर के 95 फॉलोअर्स हैं। Gyan Prakash एक विचारधारा से प्रभावित है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में नवरात्र पर्व के अवसर पर पुष्पों की वर्षा को लेकर किया जा रहा दावा गलत निकला। वायरल वीडियो का उत्तर प्रदेश से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो झारखंड के रांची शहर का है। 2018 के रामनवमी समारोह के दौरान, एक हेलिकॉप्टर ने भीड़ पर फूलों की वर्षा की थी।

  • Claim Review : वहीं MYogiAdityanath जी के राज में
  • Claimed By : Gyan Prakash
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later