X
X

Fact Check: पल्लवी जोशी के नाम पर फर्जी ट्वीट का स्क्रीनशॉट हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पल्लवी जोशी की तस्‍वीर का इस्‍तेमाल करके वायरल किया गया ट्वीट का स्क्रीनशॉट फर्जी निकला।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Mar 30, 2022 at 03:58 PM
  • Updated: Mar 31, 2022 at 08:54 AM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर द कश्मीर फाइल्स की निर्माता पल्लवी जोशी के नाम से ट्विटर का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। वायरल स्क्रीनशॉट में पल्लवी जोशी की तस्वीर लगी हुई है और ट्वीट में लिखा गया है ,’ द कश्मीर फाइल्स के बाद अब एक फिल्म THE AJMER FILES भी बनेगी।” वायरल स्क्रीनशॉट को इस तरह से शेयर किया जा रहा है कि पल्लवी जोशी द्वारा ट्वीट कर यह घोषणा की गई है। विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। वायरल स्क्रीनशॉट फेक है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर Atul Kumar ने इस पोस्ट को शेयर किया है। स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा है,’अगला प्रोजेक्ट, 99.99% लोग इस कांड से अनजान हैं। फ़िल्म बननी चाहिये कि नहीं बननी चाहिये मित्रों? गूगल पर सर्च करिये ये अजमेर गैंग रेप कांड क्या था जो कि शायद इतिहास का सबसे लम्बा चलने वाला गैंग रेप कांड था और शिकार आम आदमी नहीं बड़े बिजनेस मैन, IAS, IPS जैसे ताकतवर लोगों की बेटियां भी थीं।

ट्वीट में लिखा गया है : एक फिल्म THE AJMER FILES भी बनेगी। जहा सिलसिलेवार हिन्दू लडकियों का बलात्कार और हत्या की गई। नग्न तस्वीरें शहर में लगाई गई। सच सामने लाकर रहेंगे। कोन कोन साथ देगा??

फेसबुक के कंटेंट को यहां हूबहू लिखा गया है। इसके आर्काइव्ड वर्जन को यहां देखा जा सकता है। दूसरे सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर भी अन्य यूजर ने इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए कुछ इसी तरह का दावा किया।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल ट्वीट के स्क्रीनशॉट को ध्‍यान से देखा। इसमें ट्विटर हैंडल का नाम @ipallavijoshi लिखा हुआ है। इसके बाद हमने ट्विटर पर इस हैंडल के बारे में सर्च किया। हमने देखा कि यह अकाउंट वेरिफाइड नहीं है। इसके बाद हमने ट्विटर अकाउंट को खंगालना शुरू किया हमने पाया कि इस अकाउंट द्वारा किये गए ट्वीट एक विचारधारा से प्रभावित हैं। चौंकाने वाली बात हमें यह भी पता चली कि इस अकाउंट को विवेक अग्निहोत्री फॉलो नहीं करते और ना ही यह विवेक अग्निहोत्री को फॉलो करता है। 

पड़ताल में हमें पल्लवी जोशी के पति विवेक अग्निहोत्री का एक ट्वीट मिला। 24 मार्च को किये गए इस ट्वीट में उन्होंने यह बताया,  Just for records, Pallavi Joshi is not on Twitter. If you come across any impersonation, please report. Thanks.’

हिंदी अनुवाद : पल्लवी का ट्विटर पर कोई अकाउंट नहीं है। अगर किसी को पल्लवी के नाम पर बना फर्जी अकाउंट दिखता है तो वह उसे रिपोर्ट करे। ट्वीट को यहाँ देखे।

हमने पल्लवी जोशी के नाम से हुई इस घोषणा के बारे में गूगल पर भी सर्च किया। हमें इससे जुड़ी कोई खबर कहीं भी प्रकाशित नहीं मिली। 

वायरल ट्वीट के स्क्रीनशॉट के बारे में अधिक जानकारी के लिए विश्वास न्यूज ने बॉलीवुड के वरिष्ठ पत्रकार पराग छापेकर से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल हो रहा दावा फ़र्ज़ी है। पल्लवी जोशी ट्विटर पर नहीं है और ऐसी कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 

इस बारे में हमने मुंबई में दैनिक जागरण की रिपोर्टर स्मिता श्रीवास्तव से बात की। उन्होंने बताया कि वायरल हो रहा दावा फ़र्ज़ी है। पल्लवी जोशी सोशल मीडिया पर नहीं है ।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल के अंत में फेसबुक यूजर अतुल कुमार की सोशल स्‍कैनिंग की। इसके चार हजार से ज्‍यादा फ्रेंड हैं। अयोध्‍या के रहने वाले इस यूजर को 614 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पल्लवी जोशी की तस्‍वीर का इस्‍तेमाल करके वायरल किया गया ट्वीट का स्क्रीनशॉट फर्जी निकला।

  • Claim Review : द कश्मीर फाइल्स के बाद अब एक फिल्म THE AJMER FILES भी बनेगी।
  • Claimed By : Atul Kumar
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later