X
X

Fact Check: वायरल पोस्ट में फोन पे के नाम पर दिया जा रहा ऑफर फर्जी है; इस लिंक पर क्लिक करने पर आपके साथ हो सकता है फ्रॉड

विश्वास न्यूज ने पड़ताल की और वायरल पोस्ट को फर्जी पाया। यह एक घोटाला है। उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे किसी लिंक पर क्लिक न करें और कोई विवरण साझा न करें।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज): सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में एक लिंक पर क्लिक करके अनलिमिटेड फोन पे कैशबैक देने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर साझा किया गया क्रिएटिव एक स्क्रैचकार्ड दिखाता है और इसे खरोंचने से यूपीआई लेन-देन आईडी साझा करने का संकेत मिलता है। जिस लिंक पर यूजर्स को क्लिक करने के लिए कहा जाता है वह है स्क्रैच-कूपन.xyz। विश्वास न्यूज ने पड़ताल की तो वायरल पोस्ट को फर्जी पाया। यह एक घोटाला है और उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे लिंक पर क्लिक न करें।

क्या है वायरल पोस्ट में?

सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में एक स्क्रैचकार्ड दिखाई देता है और उपयोगकर्ताओं को इनाम जीतने के लिए लिंक पर क्लिक करने को जाता है।

विश्वास न्यूज को यह पोस्ट फैक्ट चेकिंग के लिए अपने वॉट्सऐप चैटबॉट पर भी मिला।

पड़ताल

इस पोस्ट की पड़ताल के लिए विश्वास न्यूज ने फोन पे से कॉल पर संपर्क किया। संपर्क करने पर, अंजलि नाम की एक अधिकारी ने हमें उनके साथ क्रिएटिव साझा करने के लिए कहा। जांच करने पर उन्होंने कहा: “यदि आपने लिंक पर क्लिक किया और इनाम का दावा करने के लिए बताये गए स्टेप्स का पालन किया, तो आपके साथ धोखा हो सकता है। कैशबैक प्राप्त करने के लिए आपको अपना UPI पिन दर्ज करने के लिए कहने वाले किसी भी संदेश को अनदेखा कर देना चाहिए। जालसाज कैशबैक ऑफर्स और स्क्रैच कार्ड के जरिए यूजर्स को इनाम जीतने का झांसा दे रहे हैं। कुछ आपको ऑफ़र के साथ नकली लिंक भेज सकते हैं या आप नकली सोशल मीडिया पेजों पर कैशबैक से संबंधित पोस्ट भी देख सकते हैं। यह वायरल पोस्ट फर्जी है।’

यह पोस्ट पहले भी वायरल हुई थी। हमें फोन पे की आधिकारिक वेबसाइट पर 2020 का एक लेख मिला। वेबसाइट पर कंपनी ने अपने यूजर्स को कैशबैक फ्रॉड से सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

अप्रैल 2021 में ठाणे पुलिस ने इसी तरह की धोखाधड़ी को लेकर ट्वीट भी किया था।

फोनपे के ताज़ा ऑफर फोन पे ऐप के “View All Offers” सेक्शन में देखे जा सकते हैं। कैशबैक प्राप्त करने के लिए ग्राहकों को कभी भी अपना यूपीआई पिन दर्ज करने के लिए नहीं कहा जाता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने पड़ताल की और वायरल पोस्ट को फर्जी पाया। यह एक घोटाला है। उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे किसी लिंक पर क्लिक न करें और कोई विवरण साझा न करें।

  • Claim Review : फोन पे के नाम पर दिया जा रहा ऑफर
  • Claimed By : Ram Bihari Sharma
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later