X
X

Fact Check:यह कोई असली जलपरी नहीं है; वायरल वीडियो में दिख रही जलपरी असल में एक अभिनेत्री हैं

विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा गलत निकला। वायरल हो रहा वीडियो असल में एक शॉर्ट फिल्म का हिस्सा है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Nov 19, 2021 at 11:57 AM
  • Updated: Nov 19, 2021 at 03:47 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक मछली जैसी दिखने वाली औरत को तड़पते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि यह एक असली जलपरी है, जो श्रीलंका के एक बीच पर मिली है। विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा गलत निकला। वायरल हो रहा वीडियो असल में एक शॉर्ट फिल्म का हिस्सा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ‘Sambhu Nag’ ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘Real  fish woman.’

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्वास न्यूज ने इस पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए इस वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें इन वायरल क्लिप्स से मिलता एक लम्बा वीडियो Trip Pisso नाम के यूट्यूब चैनल पर जून 2021 में अपलोडेड मिला। वीडियो के साथ लिखे डिस्किप्शन के अनुसार, यह एक फिल्म थी, जिसे समुद्री जीवों की सुरक्षा को लेकर एक अवेयरनेस वीडियो के रूप में बनाया गया था। फिल्म के अंत में कास्ट और क्रू के क्रेडिट भी लिखे थे। फिल्म में जलपरी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम गायत्री जयमन्ना बताया गया था।  फिल्म के डायरेक्टर का नाम उदय हवागमा बताया गया है।

हमने इस विषय में Trip Pisso से मेल के ज़रिये संपर्क साधा। उन्होंने हमारे साथ अपना फ़ोन नंबर शेयर किया। फ़ोन पर हमारी बात हशन मदुषका से हुई। उन्होंने हमें बताया, “यह एक अवेयरनेस फिल्म का सीन है। इस वीडियो को जनता में समुद्र और समुद्री जीवों के प्रति सहानुभूति और जागरूकता फ़ैलाने के लिए बनाया गया था। समुद्र में तेल रिसाव और केमिकल रिसाव के चलते समुद्री जनजीवन को बहुत नुकसान पहुँचता है। इस फिल्म के ज़रिये लोगों को इस विषय में जागरूक करने की एक कोशिश की गयी थी। इस फिल्म को उदय हवागमा ने डायरेक्ट किया है।”

हशन मदुषका ने हमारे साथ एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें जलपरी को बनाये जाने की प्रक्रिया को दिखाया गया था। इस वीडियो में आप आसानी से देख सकते हैं कि कैसे मेकअप की मदद से इस जलपरी को बनाया गया है। आप वीडियो को यहां देख सकते हैं। इस क्लिप में हसन मदुष्का वह शख्स है, जो मैरून टीशर्ट पहने नज़र आ रहे हैं।

वायरल पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर Sambhu Nag को करीब 227 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा गलत निकला। वायरल हो रहा वीडियो असल में एक शॉर्ट फिल्म का हिस्सा है।

  • Claim Review : Real fish woman.
  • Claimed By : Sambhu Nag
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later