X
X

Quick Fact Check: भारतीय महिला रेसलर की फाइट का पुराना वीडियो फर्जी दावे से फिर वायरल

विश्वास न्यूज की पड़ताल में महिलाओं के बीच कुश्ती के वीडियो संग किया जा रहा दावा गलत निकला है। वीडियो में दिख रही दोनों महिला रेसलर भारत की ही हैं। इसका आरएसएस या पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है।

  • By: ameesh rai
  • Published: Jul 26, 2021 at 07:40 PM

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर दो महिलाओं के बीच कुश्ती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एक पाकिस्तानी महिला रेसलर की चुनौती के बाद आरएसएस की हिंदू वाहिनी की महिला ने कुश्ती में उसे हरा दिया। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला है। वीडियो में दिख रही दोनों महिला रेसलर भारत की ही हैं।

क्या हो रहा है वायरल

फेसबुक पेज Popular Videos ने 18 जुलाई 2021 को वायरल वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘एक हिंदू ओरत की ताकत देखीये ओर बाकी हिन्दूओ का अंदाजा लगाईये। मुम्बई मे एक पाकिस्तानी लेडीज फ्रीस्टाइल कुस्तीबाज महिला रिंग मे खडे हो कर भारतीय महिला ओ को गाली देते हुये रिग मे आने के लिये चैलेन्ज करने लगी इसके चैलेन्ज को स्वीकार करते हुये RSS की दुर्गा वाहिनी की महिला संन्ध्या फडके नाम की महिला रिंग मे उतर कर आई आगे क्या हुआ इस वीडियो मे आप खुद देखे।’

फैक्ट चेक के उद्देश्य से इस पोस्ट में लिखी गई बातों को यहां ज्यों का त्यों पेश किया गया है। इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

पड़ताल

महिला रेसलर्स के बीच फाइट का यह वीडियो पहले भी इसी दावे के साथ वायरल होता रहा है। तब विश्वास न्यूज ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की थी। वायरल वीडियो को गौर से देखने पर इसपर CWE लिखा नजर आ रहा है। आपको बता दें कि CWE पूर्व WWE रेसलर ग्रेट खली की कंपनी है। इसका मेन ऑफिस और ट्रेनिंग रिंग जालंधर में स्थित है।

हमने इस क्लू के बाद जरूरी कीवर्ड्स सर्च की मदद से अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया। हमें यह वीडियो CWE के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। 13 जून 2016 को अपलोड किए गए इस वीडियो की हेडलाइन में लिखा है, ‎KAVITA‬ accepted the open challenge of BB Bull Bull. इस यूट्यूब वीडियो को यहां नीचे देखा जा सकता है।

विश्वास न्यूज ने तब इस वायरल वीडियो को लेकर बीबी बुलबुल नाम की रेसलर से संपर्क किया था। तब उन्होंने हमें बताया था कि वह कोई पाकिस्तानी रेसलर नहीं, बल्कि भारतीय रेसलर हैं और वीडियो में वह कविता देवी के साथ फाइट कर रही हैं। विश्वास न्यूज द्वारा तब की गई फैक्ट चेक स्टोरी को यहां नीचे विस्तार से पढ़ा जा सकता है।

हमने इस वायरल वीडियो को फर्जी दावे से शेयर करने वाले फेसबुक पेज Popular Videos को स्कैन किया। फैक्ट चेक किए जाने तक इस पेज के 253 फॉलोअर्स थे।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में महिलाओं के बीच कुश्ती के वीडियो संग किया जा रहा दावा गलत निकला है। वीडियो में दिख रही दोनों महिला रेसलर भारत की ही हैं। इसका आरएसएस या पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : दावा किया जा रहा है कि एक पाकिस्तानी महिला रेसलर की चुनौती के बाद आरएसएस की हिंदू वाहिनी की महिला ने कुश्ती में उसे हरा दिया।
  • Claimed By : फेसबुक पेज Popular Videos
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later