X
X

Fact Check : मिल्‍खा सिंह की मौत की अफवाह उड़ाती 6 जून की यह पोस्‍ट फर्जी है

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में मिल्‍खा स‍िंह के निधन से जुड़ी खबरें फेक हैं। फिलहाल खबर लिखे जाने तक (6 जून) वे चंडीगढ़ के एक अस्‍पताल में एडमिट हैं।

विश्‍वास न्‍यूज (नई दिल्‍ली)। सोशल मीडिया में मिल्‍खा सिंह के निधन की अफवाह जोरों से उड़ी हुई है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि कोविड के कारण मिल्‍खा सिंह का निधन हो गया। हमारी जांच में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पता चला कि मिल्‍खा सिंह फिलहाल कोविड के कारण चंडीगढ़ के पीजीआई में एडमिट हैं। खबर लिखे जाने तक (6 जून) उनकी स्थिति में सुधार देखा गया।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक पेज ‘अपना पागलखाना’ ने 6 जून को एक पोस्‍ट करते हुए दावा किया : ‘दुःखद उड़न खटोला के नाम से प्रसिद्ध सिख मिल्खा सिंह जी कोविड से जंग हारे, विनम्र श्रद्धांजलि.’

फेसबुक पोस्‍ट का आर्काइव्‍ड वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

मिल्‍खा स‍िंह के निधन की अफवाह की सच्‍चाई जानने के लिए विश्‍वास न्‍यूज ने सबसे पहले गूगल सर्च का सहारा लिया। सर्च के दौरान हमें कई वेबसाइट पर उनके चंडगढ़ के पीजीआई में एडमिट की खबर मिली। 5 जून को पब्लिश जागरण डॉट कॉम की खबर में बताया गया कि पीजीआइ डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने एक वीडियो जारी कर बताया कि मिल्खा सिंह की सेहत में काफी सुधार है। उन्होंने बताया कि तीन डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर पूरी नजर बनाए हुए है और मिल्खा सिह की स्थिति काफी स्थिर है। मिल्खा सिंह का ऑक्सीजन लेवल भी अब स्थिर है। हालांकि, अभी मिल्खा सिंह आइसीयू वार्ड में दाखिल हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें।

हमें मिल्‍खा सिंह के बेटे जीव मिल्‍खा सिंह का 4 जून को किया गया एक ट्वीट मिला। इसमें उन्‍होंने बताया कि मिल्‍खा सिंह को अस्‍तपाल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है। मिल्‍खा सिंह की सेहत की जानकारी के लिए पीएम मोदी ने भी कॉल किया था।

इसी तरह हमें केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू का एक ट्वीट मिला। इसे 5 जून को किया गया था। इसमें उन्‍होंने मिल्‍खा सिंह के निधन का खंडन किया था।

https://twitter.com/KirenRijiju/status/1401103721308704770

अधिक जानकारी के लिए विश्‍वास न्‍यूज ने दैनिक जागरण के स्‍पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्‍होंने हमारे साथ अस्‍पताल में भर्ती मिल्‍खा स‍िंह की तस्‍वीर और अस्‍पताल का बयान शेयर किया। त्रिपाठी के अनुसार, मिल्‍खा स‍िंह को कोविड के कारण अस्‍पताल में भर्ती किया गया है।

अंत में हमने फर्जी खबर वायरल करने वाले पेज की जांच की। हमें पता चला कि फेसबुक पेज अपना पागलखाना को एक लाख से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। इस पेज को 23 मार्च 2014 को बनाया गया था।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में मिल्‍खा स‍िंह के निधन से जुड़ी खबरें फेक हैं। फिलहाल खबर लिखे जाने तक (6 जून) वे चंडीगढ़ के एक अस्‍पताल में एडमिट हैं।

  • Claim Review : मिल्‍खा सिंह का निधन
  • Claimed By : फेसबुक पेज अपना पागलखाना
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later